Bollywood

अकेले में ही देखें ये 11 हिंदी फ़िल्में, पैरेंट्स और बच्चों को रखें दूर

Image credits: Twitter

सीमा विश्वास की बैंडिट क्वीन

1994 की इस फिल्म में सीमा विश्वास ने दश्यु सुंदरी फूलन देवी का किरदार निभाया था। फिल्म फूलन देवी के रेप, अत्याचार और फिर उनके डकैत बनने की कहानी दिखाती है।

Image credits: Twitter

शिल्पा शुक्ला की बीए पास

2012 में आई बीए पास एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो जॉब ना मिलने के बाद उम्र में अपने से बड़ी एक महिला की बदौलत जिगोलो बन जाता है। शिल्पा शुक्ला की इसमें मुख्य भूमिका है।

Image credits: Twitter

विद्या बालन की डर्टी पिक्चर

2011 में आई डर्टी पिक्चर साउथ इंडियन फिल्मों की हॉट अदाकारा रहीं सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाश्मी और नसीरुद्दीन सिद्दीकी की अहम भूमिका है।

Image credits: Twitter

शबाना आजमी की फायर

1996 में रिलीज हुई 'फायर' में शबाना आजमी और नंदिता दास की मुख्य भूमिका थी। यह भारत की पहली फिल्म थी, जिसमें लेस्बियन रिश्ते के बारे में बताया गया था।

Image credits: Twitter

गुलशन देवैया की हंटर

'हंटर' 2015 में आई एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, जिसमें गुलशन देवैया, राधिका आप्टे और सई तम्हंकर जैसे एक्टर्स की अहम भूमिका है। 2017 में इसे तेलुगु में 'बाबू बागा बिजी' नाम से बनाया गया।

Image credits: Twitter

जिस्म (फ्रेंचाइजी)

जिस्म फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2003 में आई थी, जिसमें जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। इसी फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट से सनी लियोनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Image credits: Twitter

कामसूत्र : अ टेल ऑफ़ लव

1996 में आई 'कामसूत्र : अ टेल ऑफ़ लव' इरोटिक रोमांटिक फिल्म है, जिसके सेक्सुअल कंटेंट की वजह से भारत में इसे बैन कर दिया था। इंदिरा वर्मा जैसे एक्टर्स की इसमें अहम भूमिका थी।

Image credits: Twitter

ट्यूलिप जोशी की मातृभूमि

ट्यूलिप जोशी स्टारर 'मातृभूमि' में बिहार के एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई थी, जहां सतत रूप से कन्या भ्रूण हत्या होने की वजह से सिर्फ पुरुष ही बचते हैं।

Image credits: Twitter

राधिका आप्टे की पार्च्ड

'पार्च्ड' भारत में 2016 में रिलीज हुई थी। राधिका आप्टे स्टारर यह फिल्म गुजरात की चार महिलाओं की कहानी है, जो पुरुषों, सेक्स और जिंदगी के बारे में बात करती हैं।

Image credits: Twitter

शाइनी आहूजा की सिंस

शाइनी आहूजा स्टारर 'सिंस' 2005 में पर्दे पर आई थी। फिल्म में एक जवान लड़की और उम्रदराज पादरी की लव स्टोरी बताई गई थी। यह फिल्म विवादों में रही थी।

Image credits: Twitter

रेखा की उत्सव

1984 में रिलीज हुई 'उत्सव' में शशि कपूर, रेखा और शेखर सुमन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की कहानी संस्कृत नाटक मृच्छकटिकम या द लिटिल क्ले कार्ट पर आधारित थी।

Image credits: Twitter