कंगना रनौत बेहद बिंदास एक्ट्रेस हैं, वे बेहद मुखरता से अपनी बात रखती हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गजों से पंगा ले चुकी हैं।
कंगना रनौत का अपने करियर के शुरुआती दिनों में अध्ययन सुमन के साथ अफेयर था। ब्रेकअप के बाद उनके पिता शेखर सुमन ने एक्ट्रेस पर काला जादू जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे।
ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप टूटने के बाद कंगना ने इस दिग्गज स्टार को अपना सिली एक्स बताया था। उन्होंने एक साथ कई ट्वीट करके एक्टर पर अपना गुस्सा उतारा था।
एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद कंगना रनौत ने नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वे जब तब स्टार किड्स को क्रिटिसाइज करती रहती हैं।
दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाऱ उन्होंने मुखर होकर जवाब दिए थे।
कंगना रनौत और करन जौहर के बीच 36 का आंकड़ा है। हाल ही में उन्होंने दिग्गज फिल्म डायरेक्टर को अपनी मूवी में कास्ट करने का ऑफर दिया था।
कंगना ने भारत की आजादी में महात्मा गांधी के राष्ट्रपिता संबोधन पर सवाल उठाए थे, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था- देश के पिता नहीं लाल होते हैं। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था।
महाराष्ट्र में जब उद्धव ठाकरे सरकार में थे तब उन्होंने बीएमसी से भी पंगा लिया, इसके नतीजे में उनके पाली हिल्स में बने ऑफिस का एक हिस्सा गिरा दिया गया था।
कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर भी आपत्तिजनक कॉमेन्ट किया था, इसके बाद सीनियर गीतकार ने उन पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था।
कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल पर इमरजेंसी मूवी डायरेक्ट की है। उन्होंने इसमें लीड रोल भी निभाया है।