आलिया भट्ट-वरुण धवन की फिल्म कलंक की रिलीज को 5 साल पूरे हो गए है। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने निर्देशित किया था।
फिल्म कलंक का आइडिया करन जौहर और उनके पिता यश जौहर को मूवी रिलीज के 15 साल पहले आया था। हालांकि, उस वक्त फिल्म नहीं बन पाई। फिर यश जौहर का निधन हो गया और करन ने फिल्म बंद कर दी।
कहा जाता है कि पिता की मौत के बाद करन जौहर फिल्म कलंक को डायरेक्ट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अगर फिल्म करन बनाते तो इसमें शाहरुख खान, काजोल और अजय देवगन होते।
कलंक में बहार बेगम का रोल पहले श्रीदेवी को निभाना था, उनके निधन के बाद माधुरी दीक्षित को लिया गया। ये वो मूवी में जिसमें संजय दत्त-माधुरी दीक्षित ने 21 साल बाद साथ में काम किया था।
कलंक के लिए करन जौहर ने पानी की तरह पैसा बहाया। बड़े-बड़े सेट, महंगे कॉस्ट्यूम,फिर भी ये महाडिजास्टर रही। इसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरण धवन, सोनाक्षी सिन्हा थे।
करन जौहर ने फिल्म को करीब 137 करोड़ के बजट में तैयार किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। मूवी अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई थी। इसने 95 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कम ही लोग जानते हैं कि करन जौहर की इस मल्टीस्टारर फिल्म का नाम पहले शिद्दत था। हालांकि, बाद में फिल्म का नाम बदलकर कलंक रखा गया।
आलिया भट्ट-वरुण धवन की फिल्म कलंक की कहानी आजादी से पहले की पृष्ठभूमि पर बेस्ड थी। इसमें मेकर्स ने एक एपिक लव स्टोरी दिखाई थी। हालांकि, मूवी लोगों को पसंद नहीं आई।