बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान के मेंबर्स आखिर कितने पढ़े-लिखे, आपको इस पैकेज में बताने जा रहे हैं।
रणबीर कपूर ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से 12वीं पास की है। इसके बाद वे एक्टिंग और फिल्म मेकिंग के गुर सीखने न्यूयॉर्क गए।
करीना कपूर ने वेलहम गर्ल्स स्कूल देहरादून से पढ़ाई की और 2 साल बाद छोड़ दी। मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया पर ग्रैजुएशन पूरा नहीं किया। करीना कॉलेज ड्रॉपआउट हैं।
करिश्मा कपूर ने मुंबई के कैथेड्रल जॉन कौनन स्कूल से केवल 10वीं तक की पढ़ाई की है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।
शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे यहां आदित्य राज कपूर ग्रेजुएट है। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनवर्सिटी से डिस्टेंस कोर्स किया और फिलॉस्फी में डिग्री हासिल की।
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। उनका मन पढ़ाई में नहीं लगा और वे एक्टिंग में करियर बनाने के लिए फिल्मों में आए।
ऋषि कपूर ने देहरादून के कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल और मुंबई के कैंपियन स्कूल से पढ़ाई की। वे 11वीं में फेल हो गए और फिर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
रणधीर कपूर ने फिल्मों में आने के लिए पढ़ाई छोड़ दी, वे कभी कॉलेज नहीं गए। रणधीर ने मुंबई के कैंपियन स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है।
शशि कपूर ने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ाई की और फिर थिएटर के लिए पढ़ाई छोड़ दी। शशि 10वीं ड्रॉप आउट थे।
शम्मी कपूर ने स्कूली पढ़ाई के बाद कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने मुंबई के न्यू ऐरा स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की थी।
राज कपूर ने देहरादून और मुंबई के कई स्कूलों में पढ़ाई की, लेकिन कभी कॉलेज नहीं गए। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने एक्टिंग और फिल्मों पर फोकस किया।
पृथ्वीराज कपूर ने पाकिस्तान के लायलपुर खालसा कॉलेज और बाद में पेशावर के एडवर्डस कॉलेज में पढ़ाई की, जहां से उन्होंने आर्ट्स में ग्रैजुएशन की डिग्री ली थी।