पंकज त्रिपाठी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 28 सितंबर 1976 को जन्में पंकज त्रिपाठी खूब मेहनत करके कामयाबी का स्वाद चखा है।
बिहार के छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का सफर पंकज के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए खूब स्ट्रगल किया।
पंकज त्रिपाठी ने कामयाबी हासिल करने के बाद अपने शौक पूरे किए। दरअसल उनको लग्जरी कारों का बहुत शौक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पंकज के पास कौन-कौन सी कारें हैं।
पंकज त्रिपाठी के पास आज कुल 3 कारें हैं। पहली सबसे महंगी कार मर्सिडीज बेंज E200 है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए से ज्यादा है।
पंकज त्रिपाठी के पास दूसरी कार एसयूवी लवर्स की फेवरेट टोयोटा फॉर्च्यूनर है। इसकी कीमत 40 लाख रुपए से ज्यादा है।
वहीं पंकज के पास तीसरी कार मर्सिडीज बेंज एमएल500 भी है, जिसकी कीमत 70 लाख रुपए है। हालांकि यह कार अब इंडियन मार्केट में नहीं बिकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी एक महीने में 30 लाख रुपए कमाते हैं। वहीं वो 45 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।