Hindi

'जवान' की यह एक्ट्रेस छोड़ चुकी थी फ़िल्में, बेहद दुख भरी है वजह

Hindi

दिल्ली की रहने वाली हैं लहर

शाहरुख खान की 'जवान' में 24 साल की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस लहर खान भी नजर आने वाली हैं। दिल्ली में जन्मीं लहर खान ने कभी सोचा नहीं था कि वो कभी फिल्मों में अपना करियर बना पाएंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

लहर ने कैसे लिया फिल्मों में आने का फैसला?

लहर एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लहर एक डांसर हैं और उन्होंने कई शोज में पार्टिसिपेट किया और उसे जीता भी जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया।

Image credits: Instagram
Hindi

लहर 11 साल की उम्र से कर रही हैं काम

लहर जब 11 साल की थीं, तब उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'डेस्टिनी' में काम किया था। फिर उन्हें 'पार्च्ड' (2015) में एक भूमिका मिली और तभी उन्हें एहसास हुआ कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

लहर ने मुंबई में किया कॉलेज

इसके बाद लहर ने अपने इस सपने को अपने माता-पिता के साथ शेयर किया, तो उन्होंने मुंबई में उनका एडमिशन करवा दिया और वो मुंबई जाकर अपनी मां के साथ रहने लगीं।

Image credits: Instagram
Hindi

लहर 'ब्रह्मास्त्र' में कर चुकी हैं काम

फिर पढ़ाई के दौरान लहर को 'ब्रह्मास्त्र' में काम करने का ऑफर मिला। उसके बाद 2021 में कोविड की दूसरी लहर के दौरान, लहर ने अपने पिता को खो दिया।

Image credits: Instagram
Hindi

लहर के पिता का हुआ निधन

लहर अपने पिता के निधन से बुरी तरह टूट गईं और इससे उनके आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ा। पिता के निधन के दो महीने बाद लहर को मुकेश छाबड़ा का फोन आया।

Image credits: Instagram
Hindi

'जवान' में ऐसे हुआ चयन

मुकेश ने उन्हें 'जवान' में उनके चयन की जानकारी दी। हालांकि उस समय लहर इस फिल्म को मना करने वाली थीं, लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भरी।

Image Credits: Instagram