सनी लियोनी अपने परिवार के साथ सेलिना जेटली के पेंटहाउस में रहती हैं। इसके लिए वो लाखों रुपए किराया देती हैं।
विशाल भारद्वाज ने अपना घर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को किराए पर दिया है। हालांकि, किराए की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे की फैमिली के फ्लैट में रहते हैं। इसके लिए वो मोटी रकम किराए के रूप में देते हैं।
अक्षय कुमार ने कुछ महीने पहले ऋतिक रोशन को अरना फ्लैट किराए पर दिया था। इसके लिए ऋतिक ने 2 करोड़ रुपए सिक्यूरिटी दी थी।
कीर्ति सेनन, अमिताभ बच्चन के घर पर किराए पर रहती हैं। इसके लिए वो 16-17 लाख रुपए प्रति महीने किराया देती हैं।
प्रियंका चोपड़ा जोनास की मां मधु चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में पुणे के कोरेगांव पार्क में 2.25 लाख रुपए महीने किराए पर एक बंगला लिया है।