Hindi

घमंड ने बर्बाद कर दिया था इस एक्टर का सबकुछ, करियर में दी बस 2 HIT

Hindi

68 साल के हुए कुमार गौरव

कुमार गौरव 68 साल के हो गए हैं। 1956 में लखनऊ में जन्में कुमार गौरव का बॉलीवुड करियर सुपरफ्लॉप रहा है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने ही हाथों अपना करियर बर्बाद कर लिया था।

Image credits: instagram
Hindi

कुमार गौरव की डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर

कुमार गौरव ने 1981 में आई लव स्टोरी से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ विजेयता पंडित थी। फिल्म को कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार ने प्रोड्यूस किया था और ये ब्लॉकबस्टर रही थी।

Image credits: instagram
Hindi

कुमार गौरव का घमंड

बताया जाता है कि पहली फिल्म लव स्टोरी ब्लॉकबस्टर होने की वजह से कुमार गौरव सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। उनमें इतना घमंड आ गया था वे किसी भी नई हीरोइन के साथ काम नहीं चाहते थे।

Image credits: instagram
Hindi

कुमार गौरव की फिल्में FLOP

पहली फिल्म हिट होने के बाद अपनी शर्तों और डिमांड की वजह से कुमार गौरव को फिल्में तो मिली लेकिन हिट कोई नहीं हो पाई। डेब्यू फिल्म के बाद उनकी लगातार फिल्में हुईं। 

Image credits: instagram
Hindi

डेब्यू के 5 साल कुमार गौरव की 1 HIT

डेब्यू के बाद कुमार गौरव ने करीब 10 फिल्मों में काम किया, हालांकि, इनमें से कुछ एक ही परफॉर्म कर पाईं। फिर 1986 में आई उनकी फिल्म नाम हिट हुई। इसमें संजय दत्त-पूनम ढिल्लन भी थे।

Image credits: instagram
Hindi

बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप कुमार गौरव

नाम के बाद कुमार गौरव कोई फिल्म हिट नहीं दे पाए। वे बॉक्स ऑफिस सुपरफ्लॉप साबित हुए। राजेंद्र कुमार ने बेटे का करियर बचाने माधुरी दीक्षित संग फिल्म फूल बनाई, पर ये भी फ्लॉप रही।

Image credits: instagram
Hindi

कुमार गौरव की आखिरी फिल्म

कुमार गौरव 2002 में आई फिल्म कांटे में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से किनारा कर लिया। एक्टिंग छोड़ वे ट्रैवल का बिजनेस करने लगे।

Image credits: instagram
Hindi

संजय दत्त के बहनोई है कुमार गौरव

कुमार गौरव रिश्ते में संजय दत्त के बहनोई लगते हैं। उन्होंने संजय की बहन नम्रता से 1984 में शादी की थी। बता दें कि कुमार गौरव का अफेयर उनकी पहली हीरोइन विजेयता पंडित के साथ रहा।

Image credits: instagram
Hindi

2 बेटियों के पिता है कुमार गौरव

कुमार गौरव 2 बेटियों के पिता है। हालांकि, उनकी दोनों ही बेटियां फिल्मों से दूर हैं। बता दें कि उनकी दोनों बेटी साची कुमार और सिया कुमार की शादी हो चुकी है।

Image Credits: instagram