बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं और अब उन्हें ममता नंद गिरी नाम से जाना जाएगा। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान दीक्षा ली।
ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। वे मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
ममता कुलकर्णी मूल रूप से हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 1992 में राजकुमार और नाना पाटेकर स्टारर ब्लॉकबस्टर 'तिरंगा' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
ममता की हिट फिल्मों में 'तिरंगा' के अलावा 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' शामिल हैं।
ममता ने 'चाइना गेट के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। उनकी मानें तो मांग ना मानने की वजह से डायरेक्टर ने फिल्म में उनका रोल छोटा कर दिया था।
'चाइना गेट' के बाद ममता कुलकर्णी का ऐसा पतन शुरू हुआ कि वे हिट के लिए तरस गईं और फाइनली 2002 में रिलीज हुई 'कभी तुम कभी हम' के बाद उन्होंने एक्टिंग से संन्यास ले लिया।
ममता कुलकर्णी ने 1993 में एक मैगजीन के लिए टॉपलेस होकर फोटोशूट कराया था। उनके इस फोटोशूट पर जमकर बवाल मचा था। क्योंकि उस दौर में यह इतना सामान्य नहीं था।
ममता कुलकर्णी पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने के आरोप भी लग चुके हैं। 1990 के दशक में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे गैंगस्टर छोटा राजन को डेट कर रही थीं।
ममता कुलकर्णी ड्रग्स तस्करी के एक केस के चलते चर्चा में रही हैं। उन पर उनके पति विक्की गोस्वामी पर ड्रग्स तस्करी का आरोप लगा था। लेकिन खुद ममता ने इन आरोपों को गलत बताया था।