सुपरस्टार की सुपरफ्लॉप बेटी, जिसने प्यार में पड़ तबाह किया करियर
Bollywood Oct 09 2023
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Facebook
Hindi
सुपरस्टार एक्ट्रेस की सुपरफ्लॉप बेटी
बॉलीवुड की अपने जमाने की सुपरस्टार अदाकारा माला सिन्हा जितनी पॉपुलर हुईं, उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा उतनी ही फ्लॉप साबित हुईं।
Image credits: Facebook
Hindi
एक गाने ने बनाया प्रतिभा सिन्हा को स्टार
मां के नक़्शेकदम पर चल 1990 के दशक में प्रतिभा सिन्हा ने बॉलीवुड में एंट्री ली। लोग उन्हें 1996 में आई 'राजा हिंदुस्तानी' के 'परदेसी' गाने की जिप्सी डांसर के रूप में याद करते हैं।
Image credits: Facebook
Hindi
13 फिल्मों में किया प्रतिभा सिन्हा ने काम
प्रतिभा सिन्हा ने 13 भारतीय फिल्मों में काम किया, जिनमें अजय देवगन स्टारर 'दिल है बेताब', वेंकटेश अभिनीत 'पोकरी राजा' (तेलुगु), अक्षय कुमार स्टारर 'तू चोर मैं सिपाही' शामिल हैं।
Image credits: Facebook
Hindi
2000 में प्रतिभा सिन्हा ने फिल्मों को अलविदा कहा
प्रतिभा सिन्हा गोविंदा, अनिल कपूर स्टारर 'दीवाना मस्ताना' और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'मिलिट्री राज' में भी दिखीं और फिर साल 2000 में उनकी आखिरी फिल्म 'ले चल अपने संग' रिलीज हुई थी।
Image credits: Facebook
Hindi
प्रतिभा सिन्हा को अफेयर ने तबाह किया
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतिभा सिन्हा का अफेयर म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी के साथ शुरू हुआ था। वे उनके प्यार में इस कदर डूबी थीं कि अपना करियर तबाह कर बैठीं।
Image credits: Facebook
Hindi
माला सिन्हा थीं बेटी के अफेयर के खिलाफ
बताया जाता है कि माला सिन्हा अपनी बेटी प्रतिभा सिन्हा के नदीम सैफी संग अफेयर के खिलाफ थीं, क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि शुरूआती दौर में अफेयर में पड़ वे करियर को तबाह करें।
Image credits: Facebook
Hindi
प्रतिभा सिन्हा ने नहीं दिया मां की सलाह पर ध्यान
प्रतिभा सिन्हा ने मां माला सिन्हा की सलाह पर ध्यान नहीं दिया और अपना करियर बर्बाद कर लिया। आज यह स्थिति है कि कोई नहीं जानता वे कहां हैं और क्या कर रही हैं।