Hindi

वो 5 मिनट का Kiss, जिसके बाद रो पड़ी थीं 15 साल की रेखा

Hindi

रेखा की लाइफ का चौंकाने वाला Kiss

रेखा की लाइफ का सबसे पहला Kiss सबसे चौंकाने वाला Kiss भी है। यह Kiss फिल्म 'अनजाना सफ़र' में फिल्माया गया था, जिसका टाइटल बाद में बदलकर ‘दो शिकारी’ कर दिया गया था।

Image credits: Instagram
Hindi

रेखा की उम्र 15-16 साल थी उस वक्त

जिस वक्त मुंबई के महबूब स्टूडियो में 'अनजाना सफ़र' की शूटिंग चल रही थी, तब रेखा की उम्र 15 या 16 साल थी। फिल्म के डायरेक्टर राजा नवाथे, प्रोड्यूसर कुलजीत पाल और एक्टर विश्वजीत थे।

Image credits: Instagram
Hindi

रेखा को बिना बताए की गई Kiss की प्लानिंग

डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ने रेखा को बिना बताए ऐन मौके पर एक Kiss सीन प्लान किया। इतना ही नहीं, इस सीन को कैसे करना है यह रणनीति भी तीनों ने आपस में मिलकर बनाई।

Image credits: Instagram
Hindi

रेखा को विश्वजीत ने बाहों में भर लिया

शूटिंग शुरू हुई, राजा नवाथे ने एक्शन बोला और विश्वजीत ने रेखा को बांहों में भरकर अपने होंठों को उनके होंठों पर रख दिया। यह सब इतना अचानक हुआ कि रेखा पूरी तरह हैरान रह गईं।

Image credits: Instagram
Hindi

विश्वजीत 5 मिनट तक रेखा को Kiss करते रहे

कैमरा रिकॉर्ड करता रहा। डायरेक्टर ने कट नहीं बोला और विश्वजीत ने Kiss करना भी बंद नहीं किया। 5 मिनट तक विश्वजीत रेखा को बांहों में भरकर उन्हें Kiss करते रहे।

Image credits: Instagram
Hindi

रेखा की आंखों में भरे हुए थे आंसू

पूरे वाकये के दौरान सेट पर मौजूद लोग तालियां और सीटियां बजा रहे थे। तो वहीं रेखा ने अपनी आंखें बंद रखी थीं। लेकिन इनमें भरे आंसुओं की झलक साफ़ देखने को मिल रही थी।

Image credits: Instagram
Hindi

रेखा इतनी बड़ी नाइंसाफी के बाद भी चुप थीं

रेखा के अंदर Kiss सीन को लेकर गुस्सा था। वे ठगी हुई महसूस कर रही थीं। लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी थी। क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Image credits: Instagram
Hindi

विवाद के बाद विश्वजीत ने दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विश्वजीत ने पूरा ठीकरा डायरेक्टर राजा नवाथे पर फोड़ दिया था। उन्होंने तो यह तक कहा था कि Kiss उनके एन्जॉयमेंट के लिए नहीं था, बल्कि फिल्म की डिमांड था।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या Kiss के लिए रेखा की सहमति थी?

दूसरी ओर प्रोड्यूसर कुलजीत पाल ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि Kiss सीन के डिस्कशन के दौरान रेखा वहां मौजूद थीं और इसमें उनकी सहमति थी।

Image credits: Instagram
Hindi

रेखा को चुप्पी पड़ गई थी भारी

रेखा का चुप रहना उनके खिलाफ गया। उस वक्त की फिल्म मैगजींस में पूरा विवाद प्रमुखता से छापा गया और रेखा के लिए 'सेक्स किटेन' जैसे टाइटल्स से संबोधित किया गया।

Image credits: Instagram
Hindi

फिल्म 10 साल तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही

Kiss विवाद के चलते 'अनजाना सफ़र' 10 साल तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही। बाद में इसे 1979 में रिलीज किया गया। लेकिन टाइटल बदलकर 'दो शिकारी' कर दिया गया था।

Image Credits: Instagram