Bollywood

क्या इसलिए आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय कहकर इन लोगों ने लिया बदला

Image credits: Getty

मेट गाला में किया आलिया भट्ट ने डेब्यू

मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। इस मौके पर इवेंट के रेड कारपेट पर आलिया सफेद मोतियों से जड़ी गाउन पहने नजर आईं।

Image credits: Getty

डिज्नी प्रिंसेस लुक में आलिया भट्ट

आलिया भट्ट मेट गाला में डिज्नी प्रिंसेस लुक नजर आईं। उनके लुक ने सभी को काफी इम्प्रेस किया। व्हाइट कलर के फ्लोई गाउन में वह बेहद खूबसूरत दिखी।

Image credits: Getty

आलिया भट्ट को समझ बैठे ऐश्वर्या राय

इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क की पेपराजी ने गलती से आलिया को ऐश्वर्या राय समझ लिया। उन्हें देखते ही कैमरामैन्स ऐश्वर्या-ऐश्वर्या पुकारने लगे।

Image credits: Getty

आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय कहने पर रिएक्शन

आलिया भट्ट के वायरल वीडियो पर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वहां के फोटोग्राफर्स ने ऐसा बदला लेने के लिए किया।

Image credits: Getty

NMACC लॉन्च में हॉलीवुड स्टार्स संग हुआ था ऐसा

कुछ दिन पहले NMACC लॉन्च इवेंट हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे और इंडियन फोटोग्राफर्स ने उन्हें गलत नाम से पुकारा, इसलिए यह बदला लिया गया।

Image credits: Getty

एक लाख मोतियों जड़ी गाउन में आलिया भट्ट

मेट गाला के रेड कारपेट पर आलिया भट्ट एक लाख मोतियों से जड़ी सफेद रंग की गाउन में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था।

Image credits: Getty

बेहद सिम्पल लुक में आलिया भट्ट

मेट गाला में पहली बार शामिल हुई आलिया भट्ट ने अपने लुक को काफी सिम्पल रखा था। सफेद गाउन के साथ छोटे ईयरिंग्स और न्यूड मेकअप वह बेहद खूबसूरत दिखीं।

Image credits: Getty

डिजाइनर गाउन में आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने प्रबल गुरुंग द्वारा हैंड-बीडेड पर्ल के साथ तैयार गाउन को कैरी किया था। इसे आइवरी सिल्क ट्यूल और साटन से बनाया गया था।

Image credits: Getty

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट आने वाले समय में दो फिल्मों में नजर आएंगी। वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी।

Image credits: Getty