Hindi

66 में 33 की दिखतीं नीतू सिंह, जवां दिखने का सालों से छुपा रखा सीक्रेट

Hindi

66 साल में भी फिट नीतू सिंह

नीतू सिंह 66 साल की हो गई हैं। इस उम्र में भी नीतू एकदम फिट नजर आती हैं। उनके जवां दिखने का सीक्रेट सामने आया है। जानते हैं क्या है ये..

Image credits: instagram
Hindi

10 हजार कदम रोज चलती हैं नीतू सिंह

नीतू सिंह इस उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए रोज सुबह करीब 10 हजार कदम चलती हैं। इतना ही नहीं वे हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं, ताकि एनर्जी बनी रहे।

Image credits: instagram
Hindi

योगा-वर्कआउट नीतू सिंह के रूटीन में शामिल

नीतू सिंह खुद को फिट रखने के लिए एक्टिव रहती हैं। वे पूरे वीक वर्कआउट करती हैं। वे योगा के साथ अपने ट्रेनर की मदद से अलग-अलग एक्सरसाइज भी करती हैं।

Image credits: instagram
Hindi

ऐसे शुरू होती है नीतू सिंह की सुबह

नीतू सिंह की सुबह की शुरुआत खाली पेट अदरक, दालचीनी और तुलसी खाकर होती है। लंच में दो सब्जी, सलाद और दही खाती हैं। मसालेदार खाने से उन्होंने सालों से दूरी बनाकर रखी है।

Image credits: instagram
Hindi

क्या-क्या खाती हैं नीतू सिंह

नीतू सिंह स्नैक्स में चाय के साथ बादाम और राजगिरी की चिक्की खाती हैं। शाम को वे हल्का नाश्ता करती हैं। डिनर में सूप लेती हैं। उन्हें रात में डार्क चॉकलेट खाना पसंद है।

Image credits: instagram
Hindi

नीतू सिंह का बॉलीवुड करियर

नीतू सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म सूरज से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म दो कलियां, घर घर की कहानी, दस लाख, वारिस में भी बाल कलाकार के रूप में काम किया।

Image credits: instagram
Hindi

नीतू सिंह लीड एक्ट्रेस

नीतू सिंह ने 1973 में आई फिल्म रिक्शावाला में लीड रोल प्ले किया था। वे खेल खेल में, रफू चक्कर, दीवार, परवरिश, दूसरा आदमी, काला पत्थर, याराना, अदालत सहित कई फिल्मों में नजर आई।

Image credits: instagram
Hindi

अभी भी फिल्मों में एक्टिव नीतू सिंह

नीतू सिंह अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वे आाखिरी बार फिल्म जुग जुग जियो में नजर आईं थीं। बता दें कि ऋषि कपूर से शादी के 26 साल बाद उन्होंने लव आजकल से कमबैक किया था।

Image Credits: instagram