Bollywood

OMG! अक्षय कुमार की वो 9 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं

Image credits: Twitter

1 . राहगीर

दिव्या भारती के साथ अक्षय कुमार 'राहगीर' नाम से भी एक फिल्म करने वाले थे। लेकिन फ्लोर पर आने से पहले ही यह ठंडे बस्ते में चली गई।

Image credits: Twitter

2. परिणाम

1993 में अक्षय कुमार ने यह फिल्म दिव्या भारती के अपोजिट कास्ट की थी। इससे पहले कि फिल्म फ्लोर पर आ पाती दिव्या भारती का निधन हो गया और यह हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई।

Image credits: Twitter

3.जिगरबाज

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले थे। लेकिन अज्ञात कारणों से यह आगे नहीं बढ़ सकी।

Image credits: Twitter

4. पूरब की लैला पश्चिम का छैला

अक्षय कुमा, सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोड़कर स्टारर यह फिल्म बन तो गई थी, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म 1997 में रिलीज होनी थी।

Image credits: Twitter

5. मुलाक़ात

1999 में इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रानी मुखर्जी और चंद्रचूड़ सिंह की भी अहम भूमिका थी। निर्माता मुकेश भट्ट की यह फिल्म कुछ दिन की शूटिंग के बाद ही ठंडे बस्ते में चली गई थी।

Image credits: Twitter

6. खिलाड़ी VS खिलाड़ी

2001 में अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ और उमेश राय इसे निर्देशित करने वाले थे। लेकिन खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की यह फिल्म फ्लोर पर ही नहीं आ सकी।

Image credits: Twitter

7. चांद भाई

अक्षय कुमार अपनी 'हे बेबी' और 'भूल भुलैया' की को-एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ निखिल आडवाणी के निर्देशन में 'चांद भाई' नाम से एक फिल्म करने वाले थे। लेकिन यह फ्लोर पर नहीं आ सकी।

Image credits: Twitter

8. आसमान

2010 में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म की चर्चा शुरू हुई थी। कथिततौर पर यह 'ब्लू' की सीक्वल होने वाली थी, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त और जायद खान के अलावा कुछ अन्य एक्टर्स भी नजर आते।

Image credits: Twitter

9. सामना

2006 में यह फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी बनाने वाले थे। फिल्म में अक्षय के अलावा अजय देवगन और नाना पाटेकर जैसे स्टार्स भी दिख सकते थे। लेकिन विवादित विषय के चलते यह बन नहीं सकी।

Image credits: Twitter