Bollywood

पूजा हेगड़े का FLOP डेब्यू, कमबैक डिजास्टर, अब सब कुछ टीका KKBKKJ पर

Image credits: instagram

Flop रहा पूजा हेगड़े का डेब्यू

पूजा हेगड़े ने 2016 में आई फिल्म मोहन जोदड़ो से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, ऋतिक रोशन के साथ वाली यह फिल्म फ्लॉप रही। फिल्म ने 108 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

हाउसफुल 4 का नहीं मिला पूजा हेगड़े को फायदा

पूजा हेगड़े 2019 में आई फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आईं। यह मल्टीस्टारर फिल्म हिट तो रही लेकिन इससे पूजा को खास फायदा नहीं मिला। फिल्म ने 300 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

2022 में आई सर्कस रही फ्लॉप

पिछले साल पूजा हेगड़े की फिल्म सर्कस आई। यह फिल्म भी मल्टी स्टारर थी लेकिन सुपरफ्लॉप साबित हुई। कहा जाता कि यह पूजा की कमबैक मूवी थी और इससे उन्हें काफी उम्मीदें थी।

Image credits: instagram

पूजा हेगड़े की लगातार 3 फिल्में रही Flop

2022 पूजा हेगड़े के लिए भी अच्छा नहीं रहा। इस साल आई उनकी फिल्म आचार्य, बीस्ट और राधे श्याम, तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं।

Image credits: instagram

साउथ में चला पूजा हेगड़े का जादू

पूजा हेगड़े का करियर बॉलीवुड में चाहे फ्लॉप रहा हो लेकिन साउथ में उन्होंने अपना जलवा दिखाया। उनकी अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू के साथ वाली फिल्म हिट रही।

Image credits: instagram

अल्लू अर्जुन संग हिट रही पूजा हेगड़े की जोड़ी

अल्लू अर्जुन के साथ वाली उनकी फिल्म दुवदा जगन्नाधम (डीजे) और अला वैकुंठपुरमलो ब्लॉकबस्टर रही। दोनों ही फिल्मों ने 150 से 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया।

Image credits: instagram

पूजा हेगड़े की खासियत

पूजा हेगड़े की खासियत के बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। बता दें कि वह तुलु भाषी है, लेकिन उन्हें कन्नड़, इंग्लिश, हिंदी, मराठी भाषाएं भी आती हैं। 

Image credits: instagram

KKBKKJ से है पूजा हेगड़े को बहुत उम्मीद

पूजा हेगड़े को सलमान खान के साथ वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बहुत उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि यह हिट होगी और बॉलीवुड में उन्हें पहचान दिलाएगी।

Image credits: instagram