देश की सबसे महंगी हीरोइन, जिसके आगे दीपिका पादुकोण की फीस भी आधी!
Bollywood Jan 30 2025
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
इंडियन फिल्मों में वापसी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा
इंटरनेशनल स्टारर प्रियंका चोपड़ा तकरीबन 4 साल बाद इंडियन फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वे महेश बाबू स्टारर SSMB29 में लीड हीरोइन होंगी।
Image credits: Social Media
Hindi
SSMB29 के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा SSMB29 के लिए तगड़ी रकम चार्ज कर रही हैं। यह फीस इतनी है कि इससे वे दीपिका पादुकोण को पछाड़ते हुए देश की सबसे महंगी हीरोइन बन गई हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
कितनी है SSMB29 के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस
सुभाष के. झा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग फिल्म SSMB29 के लिए तकरीबन 30 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। इतनी रकम आज तक किसी इंडियन हीरोइन को नहीं मिली।
Image credits: Social Media
Hindi
दीपिका पादुकोण से लगभग दोगुनी प्रियंका चोपड़ा की फीस
बताया जाता है कि प्रियंका की फीस दीपिका की फीस के मुकाबले लगभग दोगुनी है। कथिततौर पर एक फिल्म के लिए दीपिका की फीस 15-20 करोड़ रुपए होती है।
Image credits: Social Media
Hindi
राजामौली के निर्देशन में बन रही SSMB29
SSMB29 का निर्देशन 'RRR' और 'बाहुबली' फेम एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। यह महेश बाबू की 29वीं फिल्म है और इसका बजट तकरीबन 1000 करोड़ आंका जा रहा है।
Image credits: Social Media
Hindi
प्रियंका चोपड़ा की पिछली इंडियन फिल्म कौन-सी थी?
प्रियंका चोपड़ा की पिछली इंडियन फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी, जो हिंदी और इंग्लिश में रिलीज हुई थी। 2021 में आई यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।