6 पति का खून-प्यार की भूखी औरत, 14 साल पहले आई वो फिल्म, जिससे हिला BO
Bollywood Feb 18 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 7 खून माफ
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 7 खून माफ की रिलीज को 14 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में प्रियंका लीड रोल में थी। 2011 में आई इस फिल्म में प्रियंका का खूंखार रूप देखने को मिला था।
Image credits: instagram
Hindi
7 खून माफ की कहानी
फिल्म 7 खून माफ की कहानी एक सुजैन नाम की महिला की है, जिसका किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया। सुजैन सच्चा प्यार पाने के लिए 6 बार शादी करती है। फिर भी उसे प्यार नहीं मिलता।
Image credits: instagram
Hindi
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा करती हैं 6 हत्या
फिल्म में दिखाया कि प्रियंका चोपड़ा यानी सुजैन तलाक नहीं लेती बल्कि एक-एक कर अपने सभी पतियों की हत्या कर देती है। फिल्म के कई सीन्स काफी खौफनाक है, जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं।
Image credits: instagram
Hindi
इंग्लिश बुक से ली 7 खून माफ की कहानी
फिल्म 7 खून माफ की कहानी रस्किन बॉन्ड की इंग्लिश बुक सुजैन्स 7 हसबैंड्स से ली गई थी। विशाल भारद्वाज ने रस्किन बॉन्ड, मैथ्यू रॉबिन्स के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी थी।
Image credits: instagram
Hindi
7 खून माफ का बजट
प्रियंका चोपड़ा और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 7 खून माफ को 15 करोड़ के बजट में बनाया गया था। मूवी ने 33 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Image credits: instagram
Hindi
प्रियंका चोपड़ा को मिला था अवॉर्ड
फिल्म 7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा ने यंग से लेकर 65 साल की महिला तक का किरदार निभाया। प्रियंका को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था।