Hindi

बेटी मालती से मिल इमोशनल हुईं प्रियंका

रोम से लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी से मुलाक़ात की तस्वीरें शेयर की हैं। मां बेटी के बीच का यह लम्हा काफी इमोशनल करने वाला है।

Hindi

प्रियंका बेटी के लिए खिलौने लाईं

प्रियंका चोपड़ा रोम से अपनी बेटी के लिए खिलौने लाई हैं। मालती इन खिलौनों को देखकर ख़ुशी से फूली नहीं समा रही है। तस्वीर में प्रियंका-मालती की क्यूट बॉन्डिंग देखी जा सकती है।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram
Hindi

रोम में प्रियंका संग निक भी थे

रोम सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं गई थीं, बल्कि उनके पति निक जोनस भी वहां मौजूद थे, जो अपनी बीवी को उनकी वेब सीरीज के प्रमोशन में सपोर्ट कर रहे थे।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram
Hindi

प्रियंका-निक ने बनाईं खूबसूरत यादें

प्रियंका और निक जोनस ने रोम में खूबसूरत यादें बनाई हैं। उन्होंने उनकी कुछ झलक सोशल मीडिया पर साझा भी की है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक को रोमांटिक होते देखा जा सकता है।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram
Hindi

ग्रीन गाउन में स्टनिंग प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्होंने ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ है और इस गाउन में वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram
Hindi

लोग ले रहे प्रियंका के पति के मजे

कुछ तस्वीरों में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को ताड़ते नजर आ रहे हैं। यह एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "निक जीजू आपकी अपनी बीवी है। ऐसे ताड़ रहे हो, जैसे पहली बार देखा हो।"

Image credits: Priyanka Chopra Instagram
Hindi

सिटाडेल के प्रमोशन में व्यस्त प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वे इसी सिलसिले में रोम गई थीं। दूसरी ओर निक जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के लिए इटली पहुंचे थे।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram
Hindi

प्रियंका-निक को साथ निभाते 5 साल

प्रियंका और निक 2017 में मेट गाला में पहली बार मिले थे। यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा और 2018 में उन्होंने शादी कर ली। जनवरी 2022 में उनकी बेटी मालती का सेरोगेसी से जन्म हुआ।

Image Credits: Priyanka Chopra Instagram