बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। वे अपनी 6ठी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उमैद भवन पैलेस से हुई थी। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह शादी इतनी महंगी थी कि होटल की तीन महीने की कमाई झटके में हो गई थी।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, इंडियन होटल्स ऑफ़ कंपनी लिमिटेड के CEO और MD पुनीत चटवाल ने एक बातचीत में प्रियंका चोपड़ा की शादी का खर्च उजागर किया था।
चटवाल ने 2019 में कहा था, "पिछले साल हमने उमैद भवन पैलेस से प्रियंका चोपड़ा की शादी कराई और इससे तीन महीने का रेवेन्यू निकल आया था।"
चटवाल ने बताया था कि प्रियंका-निक की शादी पर 3,27,61,656 रुपए खर्च किए गए थे, जिसमें मेहमानों के लिए बुक किए गए कमरे और वेडिंग वैन्यू भी शामिल था।
उमैद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा की शादी के फंक्शन तीन दिन तक चले थे। इनमें हल्दी, मेहंदी, संगीत और कॉकटेल पार्टी से लेकर दो रिवाजों (हिंदू और क्रिश्चियन) शादी शामिल हैं।