सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हो रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या सिकंदर पहले दिन कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है। मूवी ने 70.3 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।
शाहरुख खान की फिल्म जवान सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 65.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर किया था। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
रणबीर कपूर की एनिमल का भी जबरदस्त धमाका बॉक्स ऑफिस पर दिखा। फिल्म ने पहले दिन 54.75 करोड़ का बिजनेस किया था।
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ का कारोबार किया था।
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का जोरदार धमाका बॉक्स ऑफिस पर देखने मिला। फिल्म ने पहले दिन 51.8 करोड़ का बिजनेस किया था।
ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का जबरदस्त हंगामा रहा। फिल्म ने पहले दिन 51.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन 50.75 करोड़ कमाए थे।
अजय देवगन की सिंघम अगेन ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। हालांकि, फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ कमाए थे।
सलमान खान की टाइगर 3 पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43 करोड़ कमाए थे।