फिल्म 'जाट' में रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 5-7 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है।
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस राम्या कृष्णन भी फिल्म 'जाट' में अहम रोल में दिखाई देंगी। इसके लिए उन्हें 70 लाख रुपए मिल रहे हैं।
विनीत कुमार सिंह फिल्म 'जाट' में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने मेकर्स से 1-2 करोड़ रुपए के बीच चार्ज किया है।
फिल्म 'जाट' में सैयामी खेर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगी। इसके लिए उन्हें लगभग 1 करोड़ रुपए मिले हैं।
सनी देओल फिल्म 'जाट' में लीड रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उन्हें लगभग 50 करोड़ रुपए फीस मिली है।
साउथ के पॉपुलर एक्टर जगपति बाबू को इस फिल्म में काम करने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए मिले हैं।