Bollywood

इन 5 हिंदी फिल्मों का लोगों बेसब्री से इंतज़ार, नं. 1 पर बॉलीवुड नहीं

Image credits: Twitter

टॉप 5 मोस्ट अवैटेड फिल्मों की लिस्ट जारी

मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 5 मोस्ट अवैटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है। फर्म ने यह लिस्ट ऑडियंस के सर्वे, रिपोर्ट्स के आधार पर जारी है। लिस्ट में इन फिल्मों का नाम…

Image credits: Twitter

5. भूल भुलैया 3

लिस्ट में पांचवे नंबर पर कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' है। यह फिल्म 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज होनी है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

Image credits: Twitter

4. टाइगर 3

मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही 'टाइगर 3' इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है। इसी साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे।

Image credits: Twitter

3. सालार

प्रभास स्टारर और प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही तेलुगु फिल्म 'सालार' 28 सितम्बर को पैन इंडिया रिलीज होगी। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह तीसरी मोस्ट अवैटेड फिल्म है।

Image credits: Twitter

2. हेरा फेरी 3

दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल स्टारर 'हेरा फेरी 3' है, जिसका आधिकारिक एलान होना बाक़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित करने वाले हैं।

Image credits: Twitter

1. पुष्पा 2 : द रूल

अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' लिस्ट में पहले स्थान पर है, जो 2024 में पैन इंडिया रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं।

Image credits: Twitter