Bollywood

भारत की 10 सबसे लंबी फ़िल्में, एक तो 'Animal' से भी दोगुना बड़ी

Image credits: Social Media

'एनिमल' इस साल की सबसे लंबी फिल्म

रणबीर कपूर की एनिमल 2023 की सबसे लंबी फिल्म है। इस का रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट है। हालांकि, यह भारत की 10 सबसे लंबी फिल्मों में शुमार नहीं है, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं...

Image credits: Social Media

10. Parthiban Kanavu

यह तमिल फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी, जिसमें जेमिनी गणेशन और वैजयंतीमाला की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का रनटाइम 219 मिनट (3 घंटे 39 मिनट) था।

Image credits: Social Media

9. Nadodi Mannan

220 मिनट यानी 3 घंटे 40 मिनट लंबी यह तमिल फिल्म 1958 में पर्दे पर आई थी। इस फिल्म में एम. जी. रामचंद्रन और पीएस वीरप्पा जैसे स्टार्स नजर आए थे।

Image credits: Social Media

8. खतरनाक

1990 में रिलीज हुई इस फिल्म का टोटल रनटाइम 223 मिनट (3 घंटे 43 मिनट) था। संजय दत्त और फराह नाज़ जैसे स्टार्स ने इसमें अहम् भूमिका निभाई थी।

Image credits: Social Media

7. लगान

आमिर खान और ग्रेसी सिंह स्टार यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का टोटल रनटाइम 224 मिनट यानी 3 घंटे 44 मिनट का था।

Image credits: Social Media

6. Daana Veera Soora Karna

एनटी रामाराव और नंदामुरी बालकृष्ण ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। 1977 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म का रनटाइम 226 मिनट (3 घंटे 46 मिनट) था।

Image credits: Social Media

5. संगम

इस फिल्म का रनटाइम 238 मिनट (3 घंटे 58 मिनट) है। 1964 की इस फिल्म में राजकपूर और वैजयंतीमाला की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Social Media

4. मेरा नाम जोकर

244 मिनट यानी 4 घंटे 4 मिनट लंबी यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकपूर, ऋषि कपूर और सिमी ग्रेवाल की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Social Media

3. एलओसी: कारगिल

अजय देवगन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म 2003 में आई। फिल्म का रनटाइम 255 मिनट यानी 4 घंटे 15 मिनट का है।

Image credits: Social Media

2. तमस

ओम पुरी, उत्तरा बोकर, दीपा साही और अमरीश पुरी जैसे स्टार्स ने इस फिल्म में अहम् किरदार निभाए थे। 1988 में आई इस टेलीफिल्म की लंबाई 298 मिनट (4 घंटे 58 मिनट) है।

Image credits: Social Media

1. चेकमेट : इन सर्च ऑफ़ जिरी

यह डॉक्युमेंट्री फिल्म 2018 में रिलीज हुई। शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के निर्देशन वाली इस फिल्म की लंबाई 448 मिनट यानी 7 घंटे 28 मिनट है, जो 'एनिमल' के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है।

Image credits: Social Media