एक रु बचाने 10 किमी पैदल जाता था ये डायरेक्टर, अब 328 करोड़ का मालिक
Bollywood Mar 14 2025
Author: Rupesh Sahu Image Credits:instagram
Hindi
रोहित शेट्टी ने गरीबी में बिताया बचपन
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर में शुमार किए जाते हैं। हालांकि उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों में बहुत मुफलिसी भी झेली है।
Image credits: Social Media
Hindi
1-2 रुपए बचाने की लगाते थे जुगत
रोहित शेट्टी जब मुंबई आए तो उनके पास कोई आशियाना नहीं था। वे दादी के पास पिछड़े इलाके में रहते थे। यहां से हर दिन 10 से 12 किमी दूर अंधेरी या मलाड का सफर पैदल ही तय करते थे।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
रोहित ने टीनऐज में शुरु किया काम
अजय देवगन की डेब्यू मूवी फूल और कांटे' में रोहित शेट्टी ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरु किया था। उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
अजय देवगन के साथ शुरु किया करियर
रोहित शेट्टी ने साल 2003 में 'जमीन' मूवी से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसके भी लीड हीरो अजय देवगन थे।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
रोहित की पहली सैलरी
टाइम्स नाओ की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने महज 35 रु की नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
रोहित की हिट फिल्में
'सिंघम', 'गोलमाल', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रोहित ने बनाई हैं। वे खतरों के खिलाड़ी रियलिटी टीवी शो को होस्ट कर चुके हैं।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
रोहित की सालाना इनकम
रोहित शेट्टी की महीने की इनकम 3.5 करोड़ रुपये है। साल में वे तकरीबन 38 करोड़ रु कमाते हैं। एक फिल्म के लिए 18 करोड़ तक वसूलते हैं।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
ऐड से भी करते बंपर कमाई
रोहित शेट्टी टीवी पर बेहद पॉप्युलर हैं। वे एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं।
Image credits: @rohit shetty
Hindi
रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति
लाइफ स्टाइल एशिया के मुताबिक, रोहित शेट्टी की नेट वर्थ करीब 328 करोड़ रु है।