सलमान खान 59 साल के हो गए हैं। आपको बता दें कि सलमान ने करीब 10 हीरोइनों को लॉन्च किया, लेकिन एक भी सफल नहीं हो पाई। जानते हैं इनके बारे में...
सलमान खान ने जरीन खान को अपनी फिल्म वीर से लॉन्च किया। फिल्म डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद जरीन ने कुछ मूवीज की लेकिन कोई भी हिट नहीं हो पाई। जरीन गुमनाम है।
सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म दबंग से लॉन्च किया। इसके बाद सोनाक्षी कुछ और फिल्मों में दिखीं। उनकी कुछ फिल्म हिट रही, लेकिन खुद के दम पर कोई हिट नहीं दे पाई।
सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उल्लाल को फिल्म लकी से लॉन्च किया। लकी तो महा डिजास्टर रही, साथ ही स्नेहा का करियर भी फ्लॉप रहा। वे सालों से गुमनाम हैं।
सलमान खान ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को फिल्म हीरो से लॉन्च किया, फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद अथिया 1-2 फिल्मों में और नजर आईं। फिल्में फ्लॉप होने पर अथिया ने एक्टिंग छोड़ दी।
डेजी शाह को सलमान खान ने जय हो से लॉन्च किया। फिल्म खास कमाल नहीं कर पााई। इसके बाद डेजी कुछ फिल्मों में दिखीं, लेकिन सभी फ्लॉप ही रही। डेजी भी गुमनाम जिंदगी गुजार रही है।
मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को भी सलमान खान ने फिल्म नोट बुक से लॉन्च किया। फिल्म फ्लॉप रही और प्रनूतन का करियर भी डिब्बा बंद हो गया।
महिमा मकवाना को सलमान खान ने फिल्म अंतिम से लॉन्च किया। फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसके बाद महिमा किसी फिल्म में नहीं दिखीं।
सलमान खान ने अपनी भांजी एलिजा अग्निहोत्री को फिल्म फर्रे से लॉन्च किया। फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। एलिजा दोबारा किसी फिल्म में नजर नहीं आई।
सई मांजरेकर को सलमान खान ने लॉन्च किया। सई फिल्म दंबग 3 में नजर आई। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद सई एकाध फिल्म में और दिखीं, पर ये भी डिजास्टर ही रही।
सलमान खान ने अपने बहनोई के साथ वरीना हुसैन को फिल्म लव यात्री से लॉन्च किया। फिल्म महाडिजास्टर रही और इसके बाद से वरीना गुमनाम जिंदगी गुजार रही है।