सलमान खान को घर को घुसकर और कार को बम धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई के परिवहन विभाग के व्हाट्सअप नंबर पर ये मैसेज सेंड किया गया है।
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दो गई हो, यहां हम आपको भाईजान को जब-जब धमकाया गया, उसकी डिटेल शेयर कर रहे हैं।
18 अक्टूबर 2024 को सलमान खान को उनकी जान बख्शने के लिए 5 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी।बाद में इस आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया था।
25 अक्टूबर 2024 को सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार किया था।
जनवरी 2024 में सलमान के फार्म हाउस में दो अज्ञात लोग घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ा था। वे फर्जी आईकार्ड लिए थे खुद तो सलमान का फैन बता रहे थे।
मार्च 2023 में ई मेल के जरिए सलमान को सिद्धू मूसेवाला जैसी मौत देने की बात कही गई थी। पुलिस ने आरोपी धाकड़राम को जोधपुर से गिरफ्तार किया था।
अप्रैल 2023 में मुंबई पुलिस को कॉल करके फिक्स डेट 30 अप्रैल को सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में 16 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया था।
बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में 5 जून 2022 को सलमान के पिता सलीम खान को जॉगिंग पार्क में धमकी भरा पत्र मिला था।
सलमान खान को मिली धमकियों की जांच में ये फैक्ट सामने आया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर संपत नेहरा भाईजान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर चुका है।
साल 2019 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर संपत नेहरा ने सलमान को जान से मारने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। इस प्लान को ऑटोमैटिक पिस्टल ना होने से टाला गया था।
साल 2018 में जोधपुर कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने सलमान खान को अपने हाथों से मारने की धमकी दी थी।