Bollywood

सलमान खान का 1 फैसला और शूटर्स को बदलना पड़ा अपना मास्टर प्लान, वरना..

Image credits: instagram

सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग केस में कुछ और नई जानकारियां सामने आईं हैं। केस की छानबीन कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस से जुड़े कुछ फैक्ट्स भी बताए है।

Image credits: Social Media

सलमान खान की वजह से बदला शूटर्स का प्लान

बता दें कि सलमान खान की वजह से शार्प शूटर्स को अपना प्लान बदलना पड़ा। दरअसल, शूटर्स सलमान को डराने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर गोलियां चलाने वाले है। उन्होंने यहां की रेकी भी की थी।

Image credits: instagram

महीनों से फॉर्म हाउस नहीं गए सलमान खान

शार्प शूटर्स ने सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्महाउस की रेकी की और जब उन्हें पता चला कि वे यहां महीनों से नहीं आए तो उन्होंने अपना प्लान बदला और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की।

Image credits: Social Media

4 दिन की थी सलमान खान के घर की रेकी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि शार्प शूटर्स ने पहले फॉर्म हाउस और फिर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की। घर पर गोलियां चलाने से पहले 4 दिन तक रेकी की गई थी।

Image credits: instagram

मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगा आरोपियों का फोन

सलमान खन के घर पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ नई जानकारियां लगी हैं। कहा जा रहा है कि आरोपियों के फोन बरामद हुए है। हालांकि, ये टूटे हुए है। 

Image credits: instagram

कहां बिजी है सलमान खान

घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सलमान खान 2-3 घर पर रहे। इसके बाद वे किसी पर्सनल काम से दुबई गए थे। हालांकि, वे देश वापस लौट आए हैं। 

Image credits: instagram

सिकंदर की शूटिंग करेंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग मई में शुरू कर सकते हैं। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image credits: instagram

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

सलमान खान जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं। 2023 में आई उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप रही तो टाइगर 3 एवरेज रही। अब वे सिकंदर, किक 2, दबंग 4 जैसी फिल्मों में दिखेंगे।

Image credits: Social Media

सलमान खान का बिग बॉस ओटीटी 3

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 इसी साल 4-5 जून से शुरू हो रहा है। मेकर्स जल्दी ही शो की अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

Image credits: Social Media