ख़त्म होने की कगार पर था इन 7 स्टार्स का करियर, 2023 ने चमका दी किस्मत
Bollywood Nov 24 2023
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Instagram
Hindi
4 साल बाद हुआ सलमान खान का कमबैक
सलमान खान बीते 4 साल से एक हिट के लिए तरस रहे थे। 250 करोड़ रुपए कमा चुकी 'टाइगर 3' ने उनका यह इंतज़ार पूरा कर दिया है। सलमान की पिछली हिट 'दबंग 3' थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी।
Image credits: Instagram
Hindi
11 साल बाद इमरान हाशमी को हिट मिली
इमरान हाशमी की पिछली हिट फिल्म 'राज 3' थी, जो 2012 में आई थी। बीते 11 साल से वे लगातार फ्लॉप दिए जा रहे थे। 'टाइगर 3' ने उनका 11 साल का सूखा ख़त्म किया है।
Image credits: Instagram
Hindi
शाहरुख़ खान को 6 साल बाद हिट मिली
शाहरुख़ खान ने 2023 में ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर 'पठान' से कमबैक किया। इस फिल्म ने 543 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले उनकी हिट फिल्म 'रईस' 2017 में रिलीज हुई थी।
Image credits: Instagram
Hindi
जॉन अब्राहम को हिट देने में 4 साल लगे
जॉन अब्राहम ने इस साल ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'पठान' दी। इससे पहले उनकी पिछली हिट 2019 में रिलीज हुई 'बाटला हाउस' थी।
Image credits: Instagram
Hindi
अक्षय कुमार को 5 फ्लॉप के बाद मिली हिट
बड़े पर्दे पर लगातर पांच फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार ने इस साल हिट फिल्म 'OMG 2' दी, जिसने 150.17 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले उनकी हिट 'सूर्यवंशी' 2021 में रिलीज हुई थी।
Image credits: Instagram
Hindi
सनी देओल ने 12 साल बाद हिट फिल्म दी
सनी देओल ने इस साल ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'ग़दर 2' दी, जिसने 525.45 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले उनकी हिट 'यमला पगला दीवाना' 2011 में पर्दे पर आई थी।
Image credits: Instagram
Hindi
अदा शर्मा को करियर की पहली हिट मिली
अदा शर्मा ने 2008 में '1920' से बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन 15 साल तक इंतज़ार के बाद उन्हें पहली हिट इस साल 'द केरल स्टोरी' के रूप में मिली, जिसने 242.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।