Bollywood

सबसे महंगे सीन वाली 8 फिल्में, 1 की कीमत में बन जाए KGF-2 जैसी 10 मूवी

Image credits: instagram

प्रभास की साहो के 1 सीन पर खर्च इतने करोड़

साउथ स्टार प्रभास की फिल्म साहो के एक एक्शन सीन पर मेकर्स ने करीब 90 करोड़ रुपए खर्च किए थे। यह फिल्म 2019 में आई थी।

Image credits: instagram

चिरंजीवी की फिल्म के 1 सीन पर खर्च हुए 54 करोड़

2019 में आई फिल्म से रा नरसिम्हा रेड्डी में चिरंजीवी ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के एक वॉर सीन को फिल्माने के लिए मेकर्स ने 54 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार के फाइट सीन पर खर्च हुए 15 करोड़

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का एक फाइट सीन 15 करोड़ रुपए में शूट किया गया।

Image credits: instagram

सलमान खान की राधे का एक सीन था इतना महंगा

सलमान खान की फिल्म राधे का एक सीन करीब 7.50 करोड़ रुपए में शूट किया गया था। यह फिल्म 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Image credits: instagram

319 करोड़ में शूट हुआ था धनुष इस फिल्म का सीन

साउथ एक्टर धनुष की हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन के एक सीन को शूट करने में करीब 319 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।

Image credits: instagram

आदिपुरुष के 1 सीन पर खर्च हुए 12 करोड़

16 जून को रिलीज हो रही साउथ स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के एक सीन पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह सीन प्रभास पर फिल्माया गया था।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की 2.0 के फाइट सीन पर हुआ इतना खर्च

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 के एक फाइट सीन पर मेकर्स ने 20 करोड़ रुपए खर्च किए थे। यह फिल्म 2018 में आई थी।

Image credits: instagram

RRR के वॉर सीन पर खर्च हुए 46 करोड़ रुपए

राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर के एपिक वॉर सीन पर मेकर्स ने 46 करोड़ रुपए खर्च किए थे। यह फिल्म 2022 में आई थी।

Image credits: instagram