Bollywood

300 CR का आंकड़ा पार करने वाली 13 फ़िल्में, सबसे तेज शाहरुख़ खान की JAWAN

Image credits: Twitter

1. जवान (2023)

शाहरुख़ खान की ‘जवान’ 5 दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंच गई है। फिल्म ने 5 दिन में लगभग 316.16 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Image credits: Twitter

2. पठान (2023)

शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' ने 6 दिन में 307.25 करोड़ रुपए कमाते हुए 300 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी।

Image credits: Twitter

3. गदर 2 (2023)

सनी देओल की फिल्म 'ग़दर 2' 8 दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची थी और इसने 305.13 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

4. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (हिंदी वर्जन, 2017)

10 दिन में 327.75 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' ने 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई थी।

Image credits: Twitter

5. KGF चैप्टर 2 (हिंदी वर्जन, 2022)

यश स्टारर 'KGF Chapter 2' ने 11 दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा छूते हुए 321.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था।

Image credits: Twitter

6.दंगल (2016)

आमिर खान स्टारर 'दंगल' को 300 करोड़ क्लब में जगह बनाने में 13 दिन लगे थे। 13 दिन में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 304.38 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Twitter

7. संजू (2018)

रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' ने 16 दिन में 307.53 करोड़ रुपए कमाते हुए 300 करोड़ रुपए के क्लब में स्थान बनाया था।

Image credits: Twitter

8. टाइगर जिंदा है (2017)

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 16 दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंच गई थी। 16 दिन का फिल्म का कुल कलेक्शन 300.89 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Twitter

9. पीके (2014)

आमिर खान की फिल्म 'पीके' 17 दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची थी। फिल्म ने 17 दिन में कुल 305.62 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

10. वॉर (2019)

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' को 300 करोड़ क्लब में जगह बनाने में 19 दिन लगे थे। फिल्म ने 19 दिन में 300.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

11. बजरंगी भाईजान (2015)

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 20 दिन में 300.06 करोड़ रुपए कमाते हुए 300 करोड़ के क्लब में एंट्री ली थी।

Image credits: Twitter

12. सुल्तान (2016)

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को 300 करोड़ क्लब में पहुंचने में 35 दिन लगे थे। 35 दिन में फिल्म ने 300.06 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

13.पद्मावत (2018)

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अभिनीत 'पद्मावत' ने 50 दिन में 300.26 करोड़ रुपए कमाते हुए 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की की थी।

Image credits: Twitter