Bollywood

1000 CR से ज्यादा कमाने वाली 5 इंडियन फ़िल्में, 'जवान' होगी इनमें शामिल

Image credits: Twitter

'जवान' ने कमाए 500 करोड़ रुपए

शाहरुख़ खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 4 दिन में ग्रॉस 530 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Image credits: Twitter

1000 करोड़ क्लब के शामिल होगी 'जवान'

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो 'जवान' जल्दी ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 1000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करेगी। यह एक ही साल में ऐसा करने वाली SRK की दूसरी फिल्म होगी।

Image credits: instagram

SRK की एक ही साल में 2 हजार करोड़ी फ़िल्में

शाहरुख़ खान पहले भारतीय अभिनेता होंगे, जिनकी एक ही साल में 2 एक हजार करोड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आएंगी। इससे पहले 'पठान' ने वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

Image credits: Facebook

2016 में पहली 1000 करोड़ी फिल्म आई

2016 में भारत को पहली 1000 करोड़ी फिल्म 'दंगल' के रूप में मिली। आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1970 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

'बाहुबली 2' इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी फिल्म

प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर तेलुगु फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' 2017 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 1800 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: instagram

'RRR' ने किया था 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत तेलुगु फिल्म ‘RRR’ ने ग्लोबली 1206 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Image credits: instagram

'KGF 2' ने 'RRR' को पछाड़ा था

यश स्टारर कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' 2022 में ही 'RRR' के 20 दिन बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1230 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

'पठान' ने कमाए 1000 करोड़ रुपए

शाहरुख़ खान की पिछली फिल्म 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म इसी साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Image credits: Facebook