Bollywood

SRK की जवान का नया रिकॉर्ड, 51 साल में ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी

Image credits: Instagram

शाहरुख़ खान की 'जवान' ने रचा इतिहास

शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले ही इतिहास रच रही है। एक थिएटर के 51 साल के इतिहास में इस फिल्म ने वह कर दिखाया है, जो कोई और फिल्म नहीं कर पाई है।

Image credits: Instagram

यह इतिहास रचने वाली पहली हिंदी फिल्म

'जवान' के लिए मुंबई के आइकॉनिक गैएटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 6 बजे का शो शुरू किया जा रहा है। यह ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

Image credits: Instagram

एक ट्वीट में हुई 'जवान' के रिकॉर्ड की पुष्टि

SRK के फैन पेज ने ट्विटर पर रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए लिखा है, "हमने इतिहास रच दिया, क्योंकि 'पठान' गैएटी गैलेक्सी थिएटर के 51 साल के इतिहास में सुबह 9 बजे के शो वाली फिल्म बनी।"

Image credits: Instagram

'जवान' ने इतीहास दोहराया

ट्वीट में आगे लिखा है, "हमने 'जवान' के साथ इतिहास दोहराया है, क्योंकि हम आइकॉनिक गैएटी गैलेक्सी थिएटर में इसका सुबह 6 बजे का शो ऑर्गेनाइज कर रहे हैं।"

Image credits: Twitter

7 सितम्बर को रिलीज हो रही 'जवान'

'जवान' तमिल फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म है, जिसे 7 सितम्बर को तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Image credits: Twitter

एटली के साथ शाहरुख़ खान की पहली फिल्म

'जवान' एटली के साथ शाहरुख़ खान की पहली फिल्म है। इतना ही नहीं, एटली की तरह शाहरुख़ खान की को-स्टार नयनतारा की भी यह पहली हिंदी फिल्म है।

Image credits: Twitter

'जवान' में इन स्टार्स की भी अहम भूमिका

'जवान' में शाहरुख़ और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू, सुनील ग्रोवर, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य और लहर खान जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका है।

Image credits: Instagram