Bollywood
58 साल के शाहरुख़ खान अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती हैं। ख़बरों के मुताबिक़, लू लगने की वजह से वे बीमार पड़े हैं। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान अस्पताल में मौजूद हैं।
शाहरुख़ खान देश के सबसे अमीर एक्टर हैं। दिसंबर 2023 की रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लगभग 6300 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
बताया जाता है कि शाहरुख़ खान की संपत्ति में बीते 13 साल में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है। कथिततौर पर बीते 13 साल में उनकी संपत्ति करीब 5000 करोड़ रुपए बढ़ी है।
कोइमोइ की रिपोर्ट के मुताबिक़, 13 साल पहले यानी 2010 में शाहरुख़ खान के पास लगभग 500 मिलियन डॉलर या 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शाहरुख़ खान कभी 10 मिनट के डांस परफॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ रुपए लेते थे। वहीं, अब वे इसके लिए 8-10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
कहा जाता है कि 2023 में शाहरुख़ खान ने 'पठान' से करीब 200 करोड़ कमाए थे और इतनी ही राशि उन्हें 'जवान' से मिली थी। वहीं, डंकी से उनकी कमाई करीब 100 करोड़ रुपए थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख़ ने 2023 में तकरीबन 10 करोड़ रुपए प्रति दिन कमाए थे। यानी हर मिनट उनकी कमाई 69 हजार से ज्यादा और हर सेकंड 1156 रुपए से ज्यादा है।
SRK जितनी कमाई एक दिन में करते हैं, उतनी सोनम कपूर, रानी मुखर्जी, कृति सेनन, जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस को फिल्म की फीस भी नहीं मिलती।
शाहरुख़ खान के पास सबसे महंगी संपत्ति उनका बंगला मन्नत है, जिसकी वैल्यू 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा देश-विदेश में उनकी 5 अन्य बड़ी प्रॉपर्टीज भी मौजूद हैं।
शाहरुख़ खान कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। इनमें वे 12 करोड़ की बुगाती वेरोन से लेकर 8 करोड़ और 10 करोड़ की कीमत वाली रोल्स रॉयस कुलिलन बैज और रोल्स रॉयस फैंटम कूप शामिल हैं।