2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान ने जबरदस्त तरीके से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया। शाहरुख के करियर की ये सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।
2013 में आई शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने 227.13 करोड़ का कलेक्शन किया था।
2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। फिल्म ने 41.8 करोड़ का बिजनेस किया था। 2000 की ये सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक थी।
1998 में आई शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है को आज भी लोग याद करते हैं। फिल्म उस जमाने में ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने 46.87 करोड़ का कारोबार किया था।
1995 में आई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म ने 53.31 करोड़ का बिजनेस किया था।
1995 में आई शाहरुख खान की फिल्म करन अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने 25.29 करोड़ का बिजनेस किया था।
1993 में आई शाहरुख खान की डर उनके करियर के शुरुआती दिनों की फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया। फिल्म ने 10.74 करोड़ रुपए कमाई थे।