Bollywood

इन 6 फिल्मों ने सबसे तेज कमाए 600 Cr +, TOP 2 पर 1 सुपरस्टार का कब्जा

Image credits: instagram

रणबीर कपूर की एनिमल का गदर

रणबीर कपूर की फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है और कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Image credits: instagram

एनिमल की वर्ल्डवाइड कमाई

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने देश ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। 10 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600.67 करोड़ कमा लिए है।

Image credits: instagram

इंडिया में 400 करोड़ के करीब एनिमल

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो एनिमल ने 10वें दिन कुल 37करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 398 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Image credits: instagram

2023 की 600 करोड़ कमाने वाली फिल्में

इस साल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्में ऐसी है, जिन्होंने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इनमें शाहरुख खान की दो फिल्में पठान-जवान और साउथ की 2 मूवीज भी हैं।

Image credits: instagram

1. SRK की जवान ने 6 दिन में कमाए 600 करोड़

शाहरुख खान की जवान ने इस साल जमकर गदर मचाया। फिल्म ने महज 6 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ कमा लिए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1148 करोड़ है।

Image credits: instagram

2. शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भी 6 दिन अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म के टोटल कलेक्शन 1050 करोड़ है।

Image credits: instagram

3. एनिमल ने 10 दिन में कमाए 600 करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 10 दिन के अंदर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 600.67 करोड़ है।

Image credits: instagram

4. रजनीकांत की जेलर 18 दिन में कमाए 600 करोड़

रजनीकांत ने इस साल सिनेमाघरों में फिल्म जेलर से खूब धमाल मचाया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन में 600 करोड़ कमा लिए थे। फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन 610 करोड़ है।

Image credits: instagram

5. सनी देओल की गदर 2 ने 24 दिन में कमाए 600 Cr

इस साल सनी देओल की फिल्म गदर 2 का भी बॉक्स ऑफिस पर गदर देखने को मिला। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन में 600 करोड़ कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 691 करोड़ है।

Image credits: instagram

6. थलापति विजय की लियो ने 25 दिन में कमाए 600 Cr

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया। फिल्म ने 25 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 620.50 करोड़ है।

Image credits: instagram