Bollywood

बॉलीवुड के इतिहास में 2023 वो साल जिसमें बने ना टूटने वाले 8 रिकॉर्ड

Image credits: instagram

2023 में बने बॉलीवुड के धांसू रिकॉर्ड

2023 साल बॉलीवुड के लिए शानदार रहा। साल की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाल किया। इसके बाद आई कुछ फिल्मों ने भी नए रिकॉर्ड्स बनाए।

Image credits: instagram

2023 में 2 फिल्में 1000 करोड़ पार

2023 में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो शायद कभी नहीं टूटेगा। 2023 में 2 फिल्में यानी पठान और जवान ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

Image credits: instagram

2023 में 4 फिल्में हुई 600 करोड़ पार

2023 में 4 फिल्में यानी पठान, जवान, एनिमल और गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Image credits: instagram

शाहरुख खान के लिए धमाकेदार 2023

2018 से किसी फिल्म में नजर नहीं आए शाहरुख खान के लिए 2023 काफी धमाकेदार रहा। उनकी तीनों फिल्में पठान-जवान और डंकी ने उन्हें फिर बॉक्स ऑफिस का बादशाह बनाया।

Image credits: instagram

2023 में शाहरुख खान का रिकॉर्ड

2023 में शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे शायद कोई स्टार नहीं तोड़ पाएगा। उन्होंने 1 ही साल में 2 ऐसी फिल्में दी, जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए।

Image credits: instagram

रणबीर कपूर का धांसू रिकॉर्ड

रणबीर कपूर के लिए भी 2023 काफी शानदार रहा। एनिमल उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ से ज्यादा कमाए।

Image credits: instagram

सनी देओल की मिली 600 करोड़ी फिल्म

सनी देओल के करियर के लिए भी साल 2023 काफी धमाकेदार रहा। लगातार फ्लॉप हो रहे सनी की फिल्म गदर 2 ने शानदार रिकॉर्ड बनाया। उनके करियर की यह सबसे कमाऊ फिल्म बनी।

Image credits: instagram

2023 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई

2023 बॉलीवुड के लिए ऐसा साल रहा, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई हुई। 2023 में टॉप 10 फिल्मों ने 6000 करोड़ से ज्यादा कमाए। ऐसा बॉलीवुड के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

Image credits: instagram

2023 की शुरुआत धांसू और अंत धमाकेदार रहा

2023 साल की शुरुआत शाहरुख खान की पठान से धमाकेदार रही और अंत भी उन्हीं भी की फिल्म डंकी से शानदार रहा। डंकी अभी तक 423 करोड़ कमा चुकी है।

Image credits: instagram