Hindi

कौन है बॉलीवुड की वो सुपर FLOP हीरोइन, जिसने 24 साल में दी सिर्फ 1 HIT

Hindi

45 साल की हुईं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी 45 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1979 में मंगलौर में हुआ था। उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह फिल्मों में किस्मत आजमाई।

Image credits: instagram
Hindi

मोहब्बतें से किया शमिता शेट्टी ने डेब्यू

शमिता शेट्टी ने 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद उन्हें दनादन फिल्मों के ऑफर्स मिलना शुरू हो गए थे।

Image credits: instagram
Hindi

लगातार फ्लॉप हुईं शमिता शेट्टी की फिल्में

मोहब्बतें का फायदा शमिता शेट्टी को मिला और उनकी झोली में कई फिल्में भी आई। हालांकि, उनकी लगातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं।

Image credits: instagram
Hindi

14 फिल्मों में किया शमिता शेट्टी ने काम

शमिता शेट्टी ने अपने 24 साल के करियर में तकरीबन 14 फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई। वे कुछ रियलिटी शोज में भी नजर आईं।

Image credits: instagram
Hindi

इस फिल्म में आखिरी बार दिखीं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी 2007 में आई फिल्म कैश में आखिरी बार नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने 1-2 फिल्मों में कैमियो किया। 2023 में उनकी फिल्म The Tenant ओटीटी पर आई थी। 

Image credits: instagram
Hindi

बिग बॉस में भी नजर आईं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी 2022 में सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में भी नजर आईं थी। हालांकि, वह विनर नहीं बन पाई। वे शो में चौथे नंबर पर रही थी।

Image credits: instagram
Hindi

शमिता शेट्टी के पास नहीं कोई ऑफर

शमिता शेट्टी के पास फिलहाल ना तो किसी फिल्म और ना ही किसी शो का ऑफर है। बता दें कि 45 की उम्र में भी शमिता कुंवारी हैं। 

Image credits: instagram
Hindi

राकेश बापट संग रिलेशनशिप में

बिग बॉस 15 के घर में शमिता शेट्टी कंटेस्टेंट राकेश बापट के साथ रिलेशनशिप में आईं थी। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों ने काफी वक्त साथ गुजारा और फिर ब्रेकअप हो गया।

Image credits: instagram
Hindi

शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता

शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं। दोनों ही बहनें बॉलीवुड में खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, शिल्पा लाइमलाइट में ज्यादा बनी रहती हैं। 

Image Credits: instagram