Bollywood

बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर ये क्या बोल गए पापा शत्रुघ्न सिन्हा

Image credits: instagram

बेटी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही है। बेटी की शादी को लेकर जब शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बढ़ा ही चौंकाने वाला जवाब। 

Image credits: instagram

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- बेटी की प्लानिंग के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। उन्हें सोनाक्षी ने शादी को लेकर कुछ नहीं बताया है।

Image credits: instagram

शादी के बारे में कितना जानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- चुनाव नतीजों के बाद मैं अभी दिल्ली में हूं। अपनी बेटी की प्लानिंग के बारे में किसी से बात नहीं की है। उसने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

Image credits: instagram

मैं भी उतना ही जानता हूं- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा बोलाे- मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में पढ़ा है। अगर वह मुझे विश्वास में लेती है तो मैं और मेरी पत्नी कपल को आशीर्वाद देंगे। हम उनकी खुशियां चाहते हैं।

Image credits: instagram

बेटी को फैसले लेने का अधिकार- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनकी बेटी को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा- हमें उसके फैसले पर पूरा भरोसा है। वह कभी गलत डिसीजन नहीं लेगी।

Image credits: instagram

बारात में डांस करूंगा- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- मैं यह कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने डांस करना चाहूंगा।

Image credits: instagram

शत्रुघ्न सिन्हा को शादी के इन्विटेशन का इंतजार

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वे शादी के न्यौते के इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे पूछते कहां है सिर्फ मां-बाप को जानकारी देते हैं।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी

खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल इसी महीने की 23 तारीख को शादीके बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी मुंबई में ही होगी।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की इंटीमेट वेडिंग

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी एक इंटीमेट वेडिंग होगी। कपल की शादी में सिर्फ करीबी और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

Image credits: instagram

2 साल से डेट कर रहे सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल दोनों एक-दूसरे को करीब 2 साल से डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2023 से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं।

Image credits: instagram