Bollywood

Shilpa Shetty Fitness : इस नुस्खे को अपनाकर पा सकते हैं स्लिम फिगर

Image credits: shilpa shetty instagram

48 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी 48 साल की हो गईं हैं। मंगलौर में जन्मी शिल्पा ने मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। हालांकि, वह अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं।

Image credits: shilpa shetty instagram

स्लिम फिगर के लिए फेमस है शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो अपने स्लिम फिगर के लिए फेमस है। शिल्पा ने इस उम्र में भी खुद को अप टू डेट करके रखा है।

Image credits: shilpa shetty instagram

ऐसे खुद को फिट रखतीं हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए जिम में तो वर्कआउट करतीं ही हैं, साथ ही योगा भी करतीं हैं। शिल्पा ने अपनी एक्सरसाइज के दिन फिक्स करके रखें हैं।

Image credits: shilpa shetty instagram

शिल्पा शेट्टी का वर्कआउट रूटीन

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करतीं हैं। दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 2 दिन योगा करतीं हैं। एक दिन वह कार्डियो करतीं हैं।

Image credits: shilpa shetty instagram

टोन फिगर के लिए शिल्पा शेट्टी करती हैं 1 काम

शिल्पा शेट्टी टोन फिगर के लिए जिम में हल्के की जगह भारी वजन उठाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह योग के साथ मेडिटेशन करना नहीं भूलती हैं।

Image credits: shilpa shetty instagram

डाइट पर शिल्पा शेट्टी देती है खास ध्यान

शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट का खास ध्यान रखतीं हैं। सुबह उठते ही वह आंवला और एलोवेरा जूस पीती है। खाना वह ओलिव ऑयल में पकाती हैं।

Image credits: shilpa shetty instagram

खास होता है शिल्पा शेट्टी का ब्रेकफास्ट

शिल्पा शेट्टी का ब्रेकफास्ट भी खास होता है। वह दलिया और एक कप चाय पीती हैं। इसके साथ प्रोटीन शेक, खजूर और मुनक्के खाती हैं।

Image credits: shilpa shetty instagram

लिमिटेड होता है शिल्पा शेट्टी का लंच

शिल्पा शेट्टी का लंच काफी लिमिटेड होता है। वह 1 रोटी के साथ चिकन, दाल और हरी सब्जियां खाना पसंद करती हैं। वहीं डिनर में वह हल्का खाना खाती हैं।

Image credits: shilpa shetty instagram

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी है। हालांकि, उन्होंने कमबैक किया था, लेकिन उनकी दोनों ही फिल्में हंगामा 2 और निकम्मा फ्लॉप साबित हुईं।

Image credits: shilpa shetty instagram