FLOP अर्जुन कपूर के लिए क्या गेमचेंजर साबित होंगी 4 अपकमिंग फिल्में?
Bollywood Jun 26 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
अर्जुन कपूर का बॉलीवुड करियर
अर्जुन कपूर का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा है। उनके खाते में गिनी-चुनी हिट फिल्में रही। अपने दम पर वे किसी भी मूवी को हिट नहीं करा पाए।
Image credits: instagram
Hindi
अर्जुन कपूर को FLOP का टैग
बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में फ्लॉप का टैग मिला है। पिछले 5 साल का रिकॉर्ड देखें तो वे करीब 8 फिल्मों में नजर आए और सभी डिजास्टर साबित हुईं।
Image credits: instagram
Hindi
कब किया था अर्जुन कपूर ने डेब्यू
अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। हबीब फैसल की इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थी। फिल्म हिट रही थी।
Image credits: instagram
Hindi
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में
अब सवाल ये उठ रहा है कि लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप अर्जुन कपूर का करियर क्या अपकमिंग फिल्में बचा पाएगी। नीचे पढ़ें किन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन।
Image credits: instagram
Hindi
1. सिंघम अगेन
अर्जुन कपूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। अजय देवगन की इस फिल्म में अर्जुन खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म 2024 की दिवाली पर रिलीज होगी।
Image credits: instagram
Hindi
2. नो एंट्री में एंट्री
अर्जुन कपूर डायरेक्टर अनीज बज्मी की फिल्म नो एंट्री में एंट्री में भी नजर आएंगे। वरुण धवन और दिलजीत दोझांस के साथ वाली इस फिल्म शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी।
Image credits: instagram
Hindi
3. मेरी पत्नी का रीमेक
अर्जुन कपूर निर्देशन मुदस्सर अजीज की फिल्म मेरी पत्नी का रीमेक में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
Image credits: instagram
Hindi
4. एफ2 फन एंड फ्रस्ट्रेशन
अर्जुन कपूर फिल्म एफ2 फन एंड फ्रस्ट्रेशन में भी नजर आएंगे। ये फिल्म साउथ मूवी का रीमेक है। फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।