Bollywood

टूटेगा JAWAN का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस हिलाएंगी रोहित शेट्टी की 5 फ़िल्में

Image credits: Instagram

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'सर्कस' भले ही फ्लॉप रही। लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीद की जा रही है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि ये फ़िल्में 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ेंगी।

Image credits: Instagram

रणवीर सिंह के साथ ला रहे 'सिम्बा 2'

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ सुपरहिट 'सिम्बा' की सीक्वल लाएंगे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार कमाई करेगी।

Image credits: Instagram

अजय देवगन संग 'गोलमाल 5' चर्चा में

चर्चा है कि रोहित शेट्टी अपनी 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म यानी 'गोलमाल 5' भी जल्दी ही लेकर आएंगे, जिसमें अजय देवगन अपनी टीम के साथ हंसाते नजर आएंगे।

Image credits: Instagram

अक्षय कुमार फिर बनेंगे 'सूर्यवंशी'

कहा जा रहा है कि ब्लॉकबस्टर 'सूर्यवंशी' का सीक्वल भी पाइपलाइन में है। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार वीर सूर्यवंशी के रोल में दिखाई देंगे।

Image credits: Instagram

पर्दे पर फिर गूंजेगी 'सिंघम' की दहाड़

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी है। अजय देवगन एक बार फिर सिंघम की भूमिका में दिखेंगे।

Image credits: Instagram

राम लखन की रीमेक ला रहे रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी 1989 की ब्लॉकबस्टर 'राम लखन' की रीमेक पर भी काम कर रहे हैं, जिसके ओरिजिनल वर्जन में जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने लीड रोल निभाया था।

Image credits: Instagram