अक्षय-सलमान की वो हसीना, जिसके खाते में FLOP का भंडार, HIT गिनी-चुनी
Bollywood Jun 02 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
38 साल की हुईं सोनाक्षी सिन्हा
1987 में मुंबई में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा 38 साल की हो गई हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी पिछले 15 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
Image credits: instagram
Hindi
दबंग से किया था सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सलमान खान की 2010 में आई फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म का ऑफर खुद सलमान ने सोनाक्षी को उनके घर जाकर दिया था।
Image credits: instagram
Hindi
सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म HIT
सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म जबरदस्त हिट रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसके बाद सोनाक्षी को दनादन फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
Image credits: instagram
Hindi
15 साल से बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा पिछले 15 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
Image credits: instagram
Hindi
सोनाक्षी सिन्हा ने दी सिर्फ 6 HIT
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में सिर्फ 6 हिट फिल्में दी। ये फिल्में हैं दबंग, दबंग 2, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, हॉलिडे, मिशन मंगल।
Image credits: instagram
Hindi
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दम पर नहीं दी 1 हिट
सोनाक्षी सिन्हा के खाते में 6 फिल्में हिट है, लेकिन खुद के दम पर वे एक भी फिल्म हिट नहीं करा पाई। बीते 5 सालों में 5 फिल्मों में काम किया। इनमें से कोई भी हिट नहीं हुई।
Image credits: instagram
Hindi
सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्में
सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।