Hindi

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों नहीं गए दोनों भाई? एक ने तोड़ी चुप्पी

Hindi

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से गायब रहे उनके बड़े भाई

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनकी पूरी फैमिली और दोस्त शामिल हुए। लेकिन उनके बड़े भाई लव और कुश सिन्हा इस शादी से गायब रहे।

Image credits: Social Media
Hindi

लव सिन्हा ने दिए थे सोनाक्षी संग मतभेद के संकेत

लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इस बात के संकेत दिए थे कि बहन सोनाक्षी के साथ उनके मतभेद हो सकते हैं।

Image credits: Social Media
Hindi

सोनाक्षी की शादी में ना पहुंचने के सवाल पर क्या बोले लव सिन्हा?

इस बीच एक मीडिया हाउस ने लव सिन्हा से बहन सोनाक्षी की शादी में ना पहुंचने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब देने के लिए समय की मांग कर डाली।

Image credits: Social Media
Hindi

लव सिन्हा ने क्या कहा अपने जवाब में?

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में लव सिन्हा ने कहा, "प्लीज एक-दो दिन का समय दीजिए। अगर मुझे लगा तो मैं आपके सवाल का जवाब दूंगा। पूछने के लिए शुक्रिया।"

Image credits: Social Media
Hindi

लव सिन्हा ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में क्या लिखा था?

सोनाक्षी और ज़हीर की शादी की खबर मीडिया में वायरल होने के बाद लव सिन्हा ने एक पोस्ट में लिखा था, "आज आप किसकी साइड खड़े रहेंगे?" उन्होंने इसके साथ Two Face जैसे हैशटैग किए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

मीडिया के कयासों पर भी तोड़ी थी लव सिन्हा ने चुप्पी

मीडिया में जब क्रिप्टिक पोस्ट से सोनाक्षी संग लव के मतभेद के कयास लगाए तो उन्होंने चुप्पी तोड़ी और अगली पोस्ट में लिखा कि वे क्रिप्टिक पोस्ट नहीं करते, बल्कि साफ़-साफ बात करते हैं।

Image credits: Social Media
Hindi

23 जून को मुंबई में हुई सोनाक्षी सिन्हा की शादी

सोनाक्षी-ज़हीर की शादी 23 जून को हुई। सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर यह सिविल मैरिज हुई। शादी में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न, मां पूनम सिन्हा और भाभी तरुणा शामिल हुए थे।

Image Credits: Social Media