Bollywood

पति का मजाक सहन नहीं कर पाईं सोनाक्षी सिन्हा, उठाया एक बड़ा कदम

Image credits: Our own

ब्वायॅफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्गटाइम ब्वायॅफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी कर ली। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड वेडिंग की।

Image credits: Instagram/Varindertchawla

सोनाक्षी ने शेयर की शादी की तस्वीरें तो लोगों ने किए नेगेटिव कमेंट

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर लोगों ने दूल्हे को लेकर नेगेटिव कमेंट करने शुरू कर दिए।

Image credits: SonakshiSinha/Instagram

पति को लेकर की जा रही नेगेटिव बातें बर्दाश्त नहीं कर पाईं सोनाक्षी

पति जहीर इकबाल को लेकर की जा रही नेगेटिव बातों को देखते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन ही डिसेबल कर दिया।

Image credits: Our own

7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे सोनाक्षी-जहीर

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फाइनली दोनों ने 23 जून, 2024 को शादी करने का फैसला किया।

Image credits: instagram- instantbollywood

बेटी की शादी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- हर पिता को इस पल का बेसब्री से इंतजार रहता है। मेरी बेटी जहीर के साथ बहुत खुश है। दोनों की जोड़ी सलामत रहे।

Image credits: Varinder Chawla

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 44 साल पहले मैंने भी अपनी पसंद से की थी शादी

शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि 44 साल पहले उन्होंने भी अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी और वो आज भी उनके साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं।

Image credits: Instagram

जहीर ने 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से किया था डेब्यू

शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद जहीर इकबाल सलमान खान के बेहद करीबी हैं। जहीर ने 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से डेब्यू किया था। वे डबल एक्सेल और रुसलान जैसी मूवी में भी काम कर चुके हैं।

Image credits: Varinder Chawla

उम्र में पत्नी सोनाक्षी सिन्हा से छोटे हैं जहीर इकबाल

जहीर इकबाल अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा से उम्र में छोटे हैं। जहीर अभी 35 साल के हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा 37 साल की हैं।

Image credits: instagram- instantbollywood