Hindi

10 साल से HIT को तरस रहीं सोनाक्षी सिन्हा, लगाई फ्लॉप-डिजास्टर की झड़ी

Hindi

10 साल में फ्लॉप क्वीन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

23 जून को शादी करने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा बीते 10 साल में फ्लॉप क्वीन बन चुकी हैं। इन 10 सालों में उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी, बल्कि फ्लॉप और डिजास्टर की कतार लगा दी।

Image credits: Facebook
Hindi

2014 में आई थी सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी HIT

सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी HIT फिल्म 'हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' थी, जो 2024 में आई थी और जिसमें अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Facebook
Hindi

2014 से ही सोनाक्षी सिन्हा का लगातार फ्लॉप का सिलसिला शुरू हुआ

2014 में ही सोनाक्षी सिन्हा अजय देवगन स्टारर 'एक्शन जैक्सन' में दिखाई दीं, जो 57.78 करोड़ कमाकर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वे आगे कोई भी हिट फिल्म नहीं दे सकीं।

Image credits: Facebook
Hindi

2015-2016 में सोनाक्षी सिन्हा की तीनों फ़िल्में फ्लॉप

2015 और 2016 में सोनाक्षी सिन्हा की तीन फ़िल्में 'तेवर', 'अकीरा' और 'फ़ोर्स 2' आईं और तीनों फ्लॉप रहीं। इन फिल्मों ने क्रमशः 39.26 करोड़, 28.73 करोड़ और 35.74 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Facebook
Hindi

2017-2018 के बीच सोनाक्षी सिन्हा की एक फिल्म एवरेज, बाकी फ्लॉप

सोनाक्षी की 2017 में आई डिजास्टर नूर, एवरेज इत्तेफाक, 2018 में डिजास्टर वेलकम टू न्यू यॉर्क, फ्लॉप हैप्पी फिर भाग जाएगी ने क्रमशः 7.58 CR,30.21 CR,2.38 CR, 20.18 CR कमाए।

Image credits: Facebook
Hindi

2019 में सोनाक्षी सिन्हा ने तीन डिजास्टर फ़िल्में दीं

सोनाक्षी सिन्हा ने 2019 में डिजास्टर कलंक, खानदानी शफाखाना और लाल कप्तान और एवरेज दबंग 3 में काम किया। इनकी कमाई क्रमशः 80.35 CR,3.83CR,2.36, 146.11 CR रही थी।

Image credits: Facebook
Hindi

2021-2024 के भी सोनाक्षी सिन्हा की हर फिल्म फ्लॉप

सोनाक्षी 2021 में फ्लॉप 'भुज' (OTT), 2022 में डिजास्टर 'डबल एक्सल' (कमाई 60 लाख और 2024 में डिजास्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' ( कलेक्शन 59.17 करोड़) में नज़र आई हैं।

Image credits: Facebook
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फ़िल्में

सोनाक्षी सिन्हा को आगे हॉरर कॉमेडी 'काकुदा' और 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ़ डार्कनेस में देखा जाएगा। दोनों फ़िल्में इसी साल रिलीज हो सकती हैं।

Image Credits: Facebook