Hindi

Sonakshi Sinha की शादी की पहली Pics, एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा भी किया

Hindi

ज़हीर इकबाल की बीवी बनीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल की बीवी बन गई हैं। रविवार को उन्होंने सिविल मैरिज की। कपल की शादी सोनाक्षी सिन्हा के नए घर पर हुई, जो बांद्रा वेस्ट में है।

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की पहली तस्वीर आई

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें कपल को रोमांटिक अंदाज़ में पोज देते देखा जा सकता है।

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीर के साथ किया बड़ा खुलासा

तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है, "आज ही के दिन (23 जून 2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे थामने का फैसला लिया।"

Image credits: Instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- अब हम पति-पत्नी हैं

बकौल सोनाक्षी, "आज वह प्यार हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए गाइड करते हुए इस लम्हे तक ले आया, जहां हमें अपनी फैमिली और अपने भगवानों का आशीर्वाद मिला। हम अब पति-पत्नी हैं।"

Image credits: Instagram
Hindi

पेशे से एक्टर हैं सोनाक्षी सिन्हा के पति ज़हीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा के पति ज़हीर इकबाल पेशे से एक्टर हैं। उन्होंने 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से डेब्यू किया और फिर वे 'डबल एक्सएल' और 'रुसलान' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।

Image credits: instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा से 2 साल छोटे हैं ज़हीर इकबाल

ज़हीर इकबाल अभी 35 साल के हैं। वे उम्र में पत्नी सोनाक्षी सिन्हा से 2 साल छोटे हैं। सोनाक्षी की उम्र अभी 37 साल है।

Image Credits: Instagram