Bollywood

क्यों पापा के घर नहीं होगी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की 1 भी रस्म? जानें

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी की डेट नजदीक आ रही है। बता दें कि दोनों 23 जून को शादी करेंगे।

Image credits: instagram

रजिस्टर मैरिज करेंगे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल निकाह या सात फेरे लेने की जगह रजिस्टर मैरिज करेंगे। उनकी कोर्ट मैरिज 23 जून को सुबह होगी।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा को लगेगी हल्दी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में गुरुवार यानी 20 जून से शुरू होगी। सोनाक्षी को गुरुवार को हल्दी लगेगी।

Image credits: instagram

घर पर नहीं होगी सोनाक्षी की शादी की रस्में

सामने आ रही जानकारी की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में पापा शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण में नहीं बल्कि उनके अपने फ्लैट में होगी।

Image credits: instagram

घर पर क्यों नहीं होगी सोनाक्षी की शादी की रस्में

बताया जा रहा है कि मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा से चल रही अनबन के बीच सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में घर पर नहीं होगी। सारी सेरेमनी उनके बांद्रा वाले घर पर होगी।

Image credits: instagram

मां-भाई ने किया सोनाक्षी सिन्हा को अनफॉलो

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से मां और भाई खुश नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी में शामिल नहीं होंगे। इतना ही नहीं दोनों ने सोनाक्षी को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी में शामिल होंगे 50 करीबी

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला घर ज्यादा बड़ा नहीं है इसलिए उनकी हल्दी सेरेमनी में करीब 50 करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

Image credits: instagram

सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल 23 जून को कोर्ट मैरिज करने के बाद रात को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। ये पार्टी शिल्पा शेट्टी की होटल बैस्टियन में होगी।

Image credits: instagram