Bollywood

'सोनाक्षी सिन्हा की शादी में मंत्रों के साथ अजान..', दोस्त ने खोले राज

Image credits: Instagram

सोनाक्षी सिन्हा सिन्हा की शादी का नया वीडियो आया

सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल की शादी का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे विभिन्न मोमेंट्स को एन्जॉय करतीं नज़र आ रही हैं। उनकी दोस्त प्राची मिश्रा ने यह वीडियो शेयर किया है।

Image credits: Instagram

प्राची मिश्रा ने किए सोनाक्षी की शादी से जुड़े खुलासे

प्राची मिश्रा ने अपनी पोस्ट में सोनाक्षी और ज़हीर की शादी से जुड़े रोचक खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा है, "सबकुछ पुराने समय की तरह पर्सनल था।"

Image credits: Instagram

प्राची मिश्रा ने बताया कैसे कभी लड़के वाले तो कभी लड़की वाली बनीं

प्राची ने आगे लिखा है, "शादी से एक रात पहले हम लड़के वाले थे और दूल्हे के साथ चिल कर रहे थे। और रस्मों के दौरान हम लड़की वाले थे। काफी पार्टी बदली हमने।"

Image credits: Instagram

सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल ने किया अटकलों को नज़रअंदाज

बकौल प्राची, "मीडिया ने बहुत अटकलें लगाईं। लेकिन हमारी ब्लॉकबस्टर जोड़ी इनसे अप्रभावी रही और उन्होंने अपना पूरा फोकस मेहमानों को घर जैसा महसूस कराने पर किया।"

Image credits: Instagram

सोनाक्षी सिन्हा की सिविल मैरिज हुई, फिर कन्यादान

प्राची ने लिखा, "शादी की शुरुआत सिविल सेरेमनी से हुई। उसके बाद हिंदू रिवाज़ से कन्यादान (दुल्हन के पैरेंट्स द्वारा अपनी बेटी दूल्हे को सौंपना) हुआ।"

Image credits: Instagram

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में मंत्रों की ध्वनि में मिली अज़ान की आवाज़

प्राची लिखती हैं, "यह सेरेमनी तब और भी पवित्र हो गई, जब मंत्रों का जाप दिव्य रूप से मस्जिद से आ रही अज़ान की आवाज़ से जुड़ गया।"

Image credits: Instagram

प्राची मिश्रा ने लिखा- प्यार सब जीत लेता है

प्राची मिश्रा ने अंत में लिखा, "प्यार सब जीत लेता है। सिर्फ पढ़ा और सुना था, लेकिन आप लोगों को देखकर इस पर यकीन हो गया है। हम इसका हिस्सा बनकर आभारी हैं।"

Image credits: Instagram

23 जून को हुई सोनाक्षी और ज़हीर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी 23 जून को मुंबई में हुई। यह शादी शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण से नहीं, बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के बांद्रा स्थित न्यू अपार्टमेंट से हुई थी।

Image credits: Instagram