Bollywood

सबसे महंगी एक्ट्रेस, जिसके साथ काम करने में सलमान खान को भी लगता था डर

Image credits: Instagram

बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड में एक्टर्स को हमेशा एक्ट्रेस से ज्यादा फीस दी जाती है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी भी हुई, जिसे कई एक्टर्स से ज्यादा फीस मिलती थी। उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन भी कहा जाता था।

Image credits: Instagram

आखिर कौन थी यह एक्ट्रेस?

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वे थीं श्रीदेवी, जिन्हें बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार भी कहा जाता है। वे अपने जमाने की सबसे महंगी एक्ट्रेस हुआ करती थीं।

Image credits: Instagram

श्रीदेवी की फीस इतनी होती थी

रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी भारत की पहली एक्ट्रेस थीं, जो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करती थीं। उस जमाने में इतनी मोटी रकम कई एक्टर्स को भी नहीं मिलती थी।

Image credits: Instagram

श्रीदेवी संग काम करने में डरते थे सलमान खान

कहा जाता है कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स भी श्रीदेवी के साथ काम करने में डरते थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि श्रीदेवी के सामने उनके काम को नोटिस नहीं किया जाएगा।

Image credits: Instagram

सलमान-श्रीदेवी की दो फ़िल्में, दोनों फ्लॉप

सलमान खान और श्रीदेवी ने साथ में दो फिल्मों में काम किया था 'चंद्रमुखी' और 'चांद का टुकड़ा'। यह बात अलग है कि दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं।

Image credits: Instagram

आखिरी बार 'मॉम' में नजर आईं श्रीदेवी

श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म 'मॉम' (2018) में दिखी थीं, जिसे खूब सराहना मिली। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था, जिसकी घोषणा उनके मरणोपरांत हुई थी।

Image credits: Instagram

54 की उम्र में श्रीदेवी का निधन हुआ

श्रीदेवी उस वक्त 54 साल की थीं, जब 24 फ़रवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनका शव 28 फ़रवरी 2018 को मुंबई पहुंच पाया था।

Image credits: Instagram