Bollywood

कौन है यह तलाकशुदा अरबपति, जो बना रिया चक्रवर्ती का नया बॉयफ्रेंड?

Image credits: Instagram

रिया चक्रवर्ती का नया प्यार!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के तीन साल बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती दोबारा प्यार में पड़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है।

Image credits: Instagram

किसे डेट कर रहीं रिया चक्रवर्ती?

रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती निखिल कामत को डेट कर रही हैं, जो पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। निखिल भारत की सबसे बड़ी ब्रोकिंग फर्म्स में शामिल जीरोधा के फाउंडर हैं।

Image credits: Instagram

निखिल कामत की ये कंपनियां भी

निखिल कामत एसेट मैनेजमेंट कंपनी 'ट्रू बीकन' और रियल एस्टेट और प्रॉप टेक कंपनी गृहस के को-फाउंडर भी हैं। वे समाज सेवा से जुड़े कामों में भी आर्थिक मदद के लिए जाने जाते हैं।

Image credits: Instagram

हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक निखिल कामत

निखिल कामत भारत के सबसे युवा अरबपति हैं। 2023 में उन्होंने अपने भाई नितिन के साथ फ़ोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई। साझा रूप से उनकी प्रॉपर्टी 45754.5 करोड़ रुपए है।

Image credits: Instagram

निखिल कामत ने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ा

निखिल कामत ने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया। उस वक्त उनकी उम्र 14 साल रही होगी। यही वो दौर था, जब कुछ समय के लिए निखिल ने कॉल सेंटर में काम किया।

Image credits: Instagram

पॉडकास्ट भी चलाते हैं निखिल कामत

निखिल कामत WTF के नाम से एक पॉडकास्ट भी चलाते हैं, जिसमें वे बिजनेस, ट्रेंड्स और टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट्स से बातचीत करते हैं।

Image credits: Instagram

तलाकशुदा हैं निखिल कामत

निखिल कामत की एक बार शादी हो चुकी है और पत्नी अमांडा पूर्वाकरा से उनका तलाक हुआ। इसके बाद उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ भी जुड़ चुका है।

Image credits: Instagram

रिया चक्रवर्ती से ऐसे जुड़ा नाम

रिया चक्रवर्ती-निखिल कामत हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में साथ नजर आए। इसके बाद उन्हें एक ही कार से वहां से रवाना होते भी देखा गया। इसी से लोग उनके अफेयर का अनुमान लगा रहे हैं।

Image credits: Instagram